Moumita Bhattacharya

मौमिता भट्टाचार्य ने मनोविज्ञान (ऑनर्स) से स्नातक की डिग्री तो ली लेकिन पत्रकारिता दिल को भा गयी। जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता से मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। सहज-सरल और आम बोलचाल की भाषा में अपनी बात लोगों तक पहुंचाना पसंद है। साल 2015 में पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया था। लगभग 12 सालों के कॅरियर में करीब 8 साल प्रिंट मीडिया में काम सीखने और करने के बाद से अब डिजीटल मीडिया को बारीकी से सीखना, समझना और अपने काम में उसका उपयोग करने का दौर जारी है। वर्तमान में समाचार एई समय में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रही हैं। अपने कॅरियर में सन्मार्ग, OneIndia Filmibeat और OneIndia Native Planet जैसी मीडिया कंपनियों में काम करने का अनुभव रहा है। शिक्षा, मनोरंजन, ट्रैवल जैसी कई विषयों पर लिखना पसंद है। बात अगर घूमने-फिरने की हो तो मौमिता को भीड़भाड़ वाली जगहों के बजाए ऑफबीट जगहों पर घूमना ज्यादा पसंद है...ताकि दुनिया का कोई कोना अछूता न रह जाए! उन जगहों से जुड़ी जानकारियां शेयर करना, नेचर फोटोग्राफी और हां, जंगल, वन्य जीवों और फूलों से बेहद प्यार है...! खाली समय में फिल्में, वेब सीरीज देखना और फिक्शनल किताबों के साथ वह कल्पना की दुनिया में गोते भी जरूर लगाती है।

Articles by Moumita Bhattacharya