🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

41 हजार से अधिक वोटिंग बूथ पर दूसरे चरण का मतदान शुरू, सुरक्षा में 2,400 कंपनियां केंद्रीय बल तैनात

दक्षिण बंगाल के 8 जिलों में 41,001 मतदान केंद्रों में आज लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 29, 2026 09:01 IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। आज राज्य के 142 विधानसभा केंद्रों में मतदान हो रहा है। इससे पहले बंगाल चुनाव के पहले चरण में 23 अप्रैल को व्यापक मतदान हुआ था। 23 अप्रैल को राज्य के उत्तरी हिस्से के 152 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। अब दक्षिण बंगाल के जिलों मतदान के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।

विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण बंगाल के 8 जिलों में 41,001 मतदान केंद्रों में आज लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है। इससे ही पता चल रहा है कि चुनाव आयोग ने कितनी व्यापक तैयारियां की हैं।

भारी सुरक्षा बलों की तैनाती

पहले चरण के तरह ही दूसरे चरण में भी सुरक्षा व्यवस्था पर पूरा ध्यान दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की लगभग 2,400 कंपनियों को तैनात किया है।

Read Also | दूसरे चरण का मतदान शुरू, जानिए यहां चुनाव से जुड़ा हर अपडेट

मीडिया से बात करते हुए सुब्रत गुप्ता ने बताया कि हम खराब से खराब परिस्थिति के लिए भी तैयार हैं। हमें पूरा भरोसा है कि दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से होगा लेकिन किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने बताया कि हर मतदान केंद्र पर चार सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे, जबकि स्ट्रॉन्ग रूम्स की निगरानी की जिम्मेदारी CAPF उठाएगी।

प्रवेश द्वारों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं जिनकी निगरानी की सुविधा उम्मीदवारों और उनके एजेंटों को भी दी गई है। कुछ सुरक्षा टीमें बॉडी कैमरा का उपयोग करेंगी। हर बूथ पर कम से कम दो वेबकैम- एक मतदान बूथ के अंदर और एक बाहर लगाए गए हैं।

पहले चरण के आंकड़े को पीछे छोड़े मतदाता

चुनाव प्रक्रिया में मतदाताओं की भागीदारी और वोटर लिस्ट अपडेट को लेकर सुब्रत गुप्ता अधिक से अधिक लोगों से मतदान की अपील की है। उन्होंने कहा हम सभी मतदाताओं से अनुरोध कर रहे हैं कि वे पहले चरण के 93% मतदान के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दें। दूसरे चरण के सभी मतदाता शांतिपूर्वक और बिना किसी डर के मतदान करने के लिए आगे आएं।

Read Also | दूसरे चरण के चुनाव में संवेदनशील जगहों पर तैनात होगी NIA की टीम, कहां-कहां?

उन्होंने आगे बताया कि मतदाता सूची में 1468 लोगों के नाम जोड़े गए हैं जो आज (बुधवार) मतदान कर सकेंगे। वहीं 6 लोगों के नाम हटा दिए गए हैं।

मतदाताओं की सुविधा और शिकायतें दर्ज करवाने के लिए टोल फ्री नंबर - 18003450008 जारी किया गया है। गौरतलब है कि पहले चरण में राज्य में 93.2 प्रतिशत मतदान हुआ था जो आजादी के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा मतदान का रिकॉर्ड है। भाजपा और तृणमूल दोनों ही इस मतदान को अपने पक्ष में किया गया फैसला होने का दावा कर रही है।

Articles you may like: