🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

पंजाब के शेरों पर भारी पड़े राजस्थान के रॉयल्स, सीजन का पहला मैच हारी प्रीति जिंटा की टीम

19 साल का यश राज पुंजा ने मैच में बहुत ही शानदार गेंदबाजी की और पंजाब के दोनों ख़तरनाक खिलाड़ी कूपर कोनोली और प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन भेज दिया।

By लखन भारती

Apr 28, 2026 23:40 IST

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 की पहली टीम बनी है, जिसे पंजाब किंग्स को इस सीजन में हराया है। अपने घरेलू मैदान पर खेलने उतरी श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से हराया। पंजाब को इस हार अंकतालिका में नुकसान नहीं हुआ है। टीम पहले स्थान पर कायम है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स को अपनी छठी जीत का फायदा मिला है, जिससे टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

यश राज पुंजा ने बदला मैच

19 साल का यश राज पुंजा ने मैच में बहुत ही शानदार गेंदबाजी की और पंजाब के दोनों ख़तरनाक खिलाड़ी कूपर कोनोली और प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन भेज दिया। दोनों बल्लेबाज उस समय आउट हुए जब दोनों क्रीज पर जम गए थे। यदि ये दोनों बल्लेबाज अहम समय में आउट नहीं होते तो पंजाब 20 रन और बना सकता था। जिससे मैच को पासा पलट सकता था।

कौन है यश राज पुंजा

यश राज पुंजा घरेलू, आयु-वर्ग सर्किट और स्थानीय T20 लीगों के माध्यम से उभरकर सामने आए हैं। घरेलू सर्किट में लगातार विकेट लेने के अपने शानदार प्रदर्शन के चलते, यश को आखिरकार होनहार युवा प्रतिभाओं की श्रेणी में पहचान बनाई। महाराजा कप के 2025 संस्करण में, यश राज पुंजा ने 10 मैचों में 23 विकेट लिए और इस सीज़न में दूसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने। महाराजा कप कर्नाटक की राज्य-स्तरीय T20 लीग है। इस टूर्नामेंट में बेहतरीन परफॉर्मेंस करने के बाद सबकी नजर इस लेग स्पिनर पर पड़ी।

Articles you may like: