🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

मैड्रिड मास्टर्स में राफेल होदार का धमाल, बड़े खिलाड़ियों को लगातार दी मात

10 खिलाड़ी को हराकर चर्चा में होदार, रैंकिंग में बड़ी छलांग तय।

स्पेन : स्पेन की धरती पर एक और खिलाड़ी उभरकर सामने आया है जिसका नाम भी राफेल है। क्ले कोर्ट पर जिस तरह वह एक के बाद एक बड़े खिलाड़ियों को हराते जा रहे हैं उससे यह 19 वर्षीय खिलाड़ी बहुत जल्दी टेनिस जगत में सनसनी बन गया है।

अपने करियर के पहले मैड्रिड मास्टर्स में उतरकर राफेल होदार सभी को चौंका रहे हैं। पहले राउंड में उन्होंने नीदरलैंड्स के जेस्पर डे जोंग को हराया। दूसरे राउंड में पांचवीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डी मिनौर को मात दी। तीसरे राउंड में 27वीं वरीयता प्राप्त ब्राजील के जोआओ फोंसेका को हराकर उन्होंने शानदार प्रदर्शन जारी रखा। अब प्री-क्वार्टरफाइनल में उनका मुकाबला चेक गणराज्य के वित कोप्रिवा से होगा।

मैड्रिड मास्टर्स में लगातार तीन मैच जीतकर होदार ने एक खास उपलब्धि भी हासिल की है। अपने करियर के पहले 25 मुकाबलों में उन्होंने 17 मैच जीते हैं। यह रिकॉर्ड राफेल नडाल, नोवाक जोकोविच, रोजर फेडरर और यहां तक कि कार्लोस अल्काराज से भी बेहतर है। यही वजह है कि वह तेजी से सुर्खियों में आ गए हैं।

मैड्रिड में ही उन्होंने पहली बार दुनिया के टॉप-10 खिलाड़ियों में शामिल किसी खिलाड़ी को हराया है। मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए यह माना जा रहा है कि टूर्नामेंट के अंत तक वह विश्व रैंकिंग के शीर्ष 35 खिलाड़ियों में जगह बना सकते हैं।

इस जीत के बाद राफेल होदार ने कहा की यह बहुत कठिन मुकाबला था। जोआओ हमेशा ही एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी होते हैं। ऐसे मैच छोटे-छोटे पॉइंट्स पर तय होते हैं और मुझे लगता है कि मैंने उन महत्वपूर्ण क्षणों को बेहतर तरीके से संभाला।

उन्होंने आगे कहा की अगर मुझे आगे के दौर में जीत हासिल करनी है, तो मुझे ऐसे अनुभवी खिलाड़ियों के खिलाफ खेलकर ही जीतना होगा। तभी यह समझ में आएगा कि मैं क्या हासिल करना चाहता हूं और जो परिणाम चाहता हूं वह मिल रहा है या नहीं।

Articles you may like: