🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

इंडोनेशिया में भीषण ट्रेन हादसा, हर तरफ मची चीख-पुकार, 2 लोगों की मौत

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से थोड़ी दूरी पर मौजूद बेकासी तिमूर स्टेशन पर दो ट्रेनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी। घायलों में सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं की बतायी जाती है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 28, 2026 00:24 IST

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता शहर के बाहर दो ट्रेनों की आपसी टक्कर हो गयी। बताया जाता है कि जकार्ता से थोड़ी दूरी पर मौजूद बेकासी तिमूर स्टेशन पर दो ट्रेनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इस हादसे में कम से कम 2 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

वहीं कई यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिली है। घायलों में कई की हालत बेहद गंभीर बतायी जाती है। इस वजह से मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका भी है।

कैसे घटी दुर्घटना?

AFP की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार जकार्ता से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर यह भयंकर हादसा हुआ है। इंडोनेशिया की मीडिया Antara की रिपोर्ट के अनुसार बेकासी तैमूर स्टेशन की एक कम्यूटर लाइन पर एक लोकल ट्रेन पहले से खड़ी थी।

उसी समय पीछे से आयी एक डीजल इंजन से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेन ने जोरदार टक्कर मार दी। बताया जाता है कि लोकल ट्रेन की सबसे पीछे महिला डिब्बा थी। इसलिए घायलों में सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं की ही बतायी जाती है।

राहत व बचाव कार्य जारी

इंडोनेशिया की राष्ट्रीय रेल कंपनी KAI के प्रवक्ता प्रानोटो यूबो ने घटनास्थल का दौरा किया और उन्होंने बताया कि अस्पताल के रिकॉर्ड के मुताबिक अभी तक 2 लोगों की मौत हुई है। साथ ही उन्होंने बताया कि सेना, दमकल और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन मुकाबला बल ने युद्धकालिन तत्परता के साथ ट्रेन के मलबे से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक घायलों की संख्या के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी इंडोनेशिया की परिवहन व्यवस्था में लापरवाही बरतने की शिकायतें सामने आती रही है। जनवरी 2024 में भी पश्चिम जावा प्रदेश में हुए एक रेल हादसे में 4 रेलकर्मियों की मौत हो गयी थी और बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए थे।

Articles you may like: