🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कौन है ट्रंप पर हमला करने वाला शख्स कोल टॉमस एलन? राष्ट्रपति ने क्या बताया?

वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में पत्रकारों संग चल रहे डिनर जिसमें डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी और अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस भी मौजूद थे, में एक हमलावर ने गोली चलायी है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 26, 2026 11:13 IST

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की सुरक्षा में बड़ा सेंध लगाते हुए उनपर हमला किया गया है। इस बात की जानकारी खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने दी है। वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में पत्रकारों संग चल रहे डिनर जिसमें डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी और अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस भी मौजूद थे, में एक हमलावर ने गोली चलायी है।

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है हमलावर ने करीब 5 से 8 राउंड गोलियां चलायी थी। हालांकि अमेरिकी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने Truth Social पर खुद हमलावर की तस्वीर पोस्ट की है।

इसके साथ ही उन्होंने संवाददाता सम्मेलन कर हमलावर के बारे में विस्तृत जानकारी भी साझा की है।

कौन है हमलावर?

Truth Social पर किए अपने पहले पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने हमलावर के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी थी लेकिन बाद में उन्होंने संवाददाता सम्मेलन कर हमलावर के बारे में सारी जानकारियां साझा की। संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने बताया कि हमलावर का नाम कोल टॉमस एलन है। 31 वर्षीय यह युवक कैलिफोर्निया के टोरेंस का रहने वाला है। उसे हिरासत में ले लिया गया है।

NDTV की मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाला शख्स पेशे से टीचर है। पिछली चुनाव में उसने कमला हैरिस को राष्ट्रपति बनाने वाले कैंपेन में उसने डोनेशन भी दिया था। दावा किया जा रहा है कि टॉमस एलन का डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ लिंक है।

अकेला आया था हमलावर

डोनल्ड ट्रंप ने हमले के समय का CCTV फुटेज भी शेयर किया है। CNN से हुई बातचीत में वॉशिंगटन डीसी के मेयर म्यूरियल बोउजर ने बताया कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में हुए इस हमले में किसी और की भूमिका के कोई सबूत नहीं मिले हैं।

उन्होंने कहा कि इस समय ऐसा मानने का कोई कारण नहीं है कि इसमें कोई और शामिल था। वहीं मीडिया रिपोर्ट में वॉशिंगटन डीसी के अंतरिम पुलिस प्रमुख जेफरी कैरोल के हवाले से बताया गया है कि संदिग्ध व्यक्ति अकेला ही आया था। उसके साथ और कोई नहीं था।

राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा?

खुद पर हुए हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि वह मेरी हत्या करना चाहता था। एक आदमी कई हथियारों से लैस होकर सिक्योरिटी चेकप्वाएंट पर घुसा और उसे सीक्रेट सर्विस के बहादूर जवानों ने पकड़ लिया। बकौल ट्रंप सीक्रेट सर्विस के जवानों ने काफी तेजी से काम किया।

उन्होंने बताया कि एक अधिकारी को गोली लगी है लेकिन उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी। इसलिए वह बच गया। उसे बहुत करीब से गोली मारी गयी थी। हम उसका बहुत सम्मान करते हैं।

Articles you may like: