🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

लुइज़ियाना में दर्दनाक गोलीबारी: 8 बच्चों की मौत, हमलावर पुलिस मुठभेड़ में ढेर

1 से 14 साल के बच्चों को बनाया निशाना, दर्दनाक वारदात से हड़कंप

By प्रियंका महतो

Apr 20, 2026 18:47 IST

श्रिवपोर्ट: अमेरिका के लुइज़ियाना प्रांत के श्रिवपोर्ट शहर में रविवार सुबह एक दर्दनाक गोलीबारी की घटना सामने आई, जिसमें 1 से 14 वर्ष की उम्र के 8 बच्चों की मौत हो गई। इस हमले के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी बंदूकबाज भी मारा गया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह लगभग 6 बजे 79 वेस्ट स्ट्रीट स्थित दो घरों में शुरू हुई, जहाँ बंदूकबाज ने अंधाधुंध गोलीबारी की। इसके बाद वह हैरिसन स्ट्रीट स्थित एक अन्य घर में गया और वहाँ भी गोली चलाई। इस दौरान तीन अलग-अलग स्थानों पर हमला हुआ।

श्रिवपोर्ट पुलिस के प्रवक्ता क्रिस्टोफर बोर्डेलन ने बताया कि हमले के बाद आरोपी ने एक वाहन छीनकर भागने की कोशिश की। तभी गश्त कर रही पुलिस ने उसका पीछा किया और मुठभेड़ में उसे मार गिराया।

पुलिस ने मृत बच्चों और हमलावर की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि जांचकर्ताओं को आशंका है कि मारे गए बच्चों में कुछ आरोपी के अपने बच्चे भी हो सकते हैं।

श्रिवपोर्ट पुलिस प्रमुख वेन स्मिथ के अनुसार, घटना में कुल 10 लोग गोली लगने से घायल हुए थे, जिनमें से 8 की मौके पर ही मौत हो गई।

हमले के कारणों को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। प्रारंभिक जांच में इसे पारिवारिक विवाद या निजी तनाव का परिणाम माना जा रहा है। पुलिस का मानना है कि यह हमला एक ही व्यक्ति द्वारा किया गया।

लुइज़ियाना स्टेट पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और लोगों से घटना से जुड़ी जानकारी साझा करने की अपील की गई

इस घटना पर लुइज़ियाना के मेयर टॉम आर्केनो ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह शहर के इतिहास की सबसे भयावह घटनाओं में से एक हो सकती है और आज की सुबह अत्यंत दुखद है।

Articles you may like: