🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से कांप उठा अफगानिस्तान, कश्मीर घाटी में भी झटके हुए महसूस

भूकंप के झटके कश्मीर घाटी में भी महसूस किए गए। घाटी के कई हिस्सों में लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आएं।

By Moumita Bhattacharya

Apr 18, 2026 09:49 IST

सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से अफगानिस्तान कांप उठा। शनिवार को आए भूकंप के झटके कश्मीर घाटी में भी महसूस किए गए। घाटी के कई हिस्सों में लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आएं। हालांकि अभी तक भूकंप के इन झटकों की वजह से किसी तरह के नुकसान या चोट की कोई जानकारी नहीं मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के बदाखशान क्षेत्र का जायबक था। India TV की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गयी। सुबह करीब 8.24 बजे यह भूकंप महसूस हुआ जो जमीन से 190 किलोमीटर की गहराई में था। मिली जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके अफगानिस्तान की राजधानी काबूल समेत आसपास के बड़े इलाके में महसूस हुई।

Articles you may like: