आज हो सकती है विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा

Mar 15, 2026 10:51 IST

आज रविवार को ही 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों की घोषणा होने की संभावना है। शाम 4 बजे राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने दिल्ली में संवाददाता बैठक बुलायी है। जिन चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें शामिल है पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी।
आज कोलकाता में नरेंद्र मोदी की सभा

Mar 14, 2026 10:33 IST

शनिवार (14 मार्च) को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि यह कोई चुनावी जनसभा नहीं है लेकिन विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले भाजपा इस जनसभा को मेगा रैली बनाना चाहती है। चुनाव की घोषणा से ठीक पहले नरेंद्र मोदी क्या संदेश देते हैं, सबकी निगाहें इसी बात पर टिकी हुई है।
नीतीश कुमार ने पकड़ी राज्यसभा की राह

Mar 05, 2026 11:18 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ही खुलासा कर दिया कि वह राज्यसभा का पर्चा भर रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि संसदीय जीवन के शुरू से ही मेरी इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों का सदस्य भी बनूं। इसी क्रम में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं।
शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा

Feb 26, 2026 20:20 IST

दक्षिण भारतीय सुपर स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने शादी से जुड़ी फोटो शेयर की है, जिसमें उनका लुक बड़ा ही रॉयल दिखाई दे रहा है। रश्मिका ने लाल रंग की साड़ी और सोने की भारी टेम्पल ज्वेलरी कैरी की है। वहीं सोने के भारी जेवरों से सजे दुल्हा विजय देवरकोंडा किसी राजकुमार जैसे ही नजर आ रहे हैं।
मुकुल राय का अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अभिषेक बनर्जी

Feb 23, 2026 14:27 IST

विधानसभा में मुकुल राय का शव ले जाया गया जहां तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी समेत अन्य नेताओं उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुकुल राय का शव उनके पैतृक गांव कांचरापाड़ा ले जाया जा रहा है जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अभिषेक बनर्जी भी कांचरापाड़ा जा रहे हैं जहां वह उनके अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल राय का निधन

Feb 23, 2026 10:02 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल राय का कोलकाता के सॉल्टलेक में एक निजी अस्पताल में 23 फरवरी की देर रात को निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। उनके बेटे शुभ्रांशु राय ने इस खबर की पुष्टि की है। वर्ष 2012 में UPA सरकार में उन्होंने 6 माह के लिए रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली थी। पिछले लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधित विभिन्न प्रकार की बीमारियों से जुझ रहे थे।
सोमवार को CEO ऑफिस में होगी उच्च स्तरीय बैठक

Feb 21, 2026 15:44 IST

अगले सोमवार को पश्चिम बंगाल के CEO ऑफिस में उच्च स्तरीय बैठक होने वाली है। इस बैठक में विधानसभा चुनावों से पहले यह बैठक केंद्रीय बल की तैनाती, उनकी गतिविधियों के मुद्दे पर होगी। बैठक में CEO मनोज कुमार अग्रवाल, स्पेशल ऑब्जर्वर एनके मिश्र, राज्य पुलिस के डीजी, कोलकाता पुलिस के सीपी, एडीजी लॉ, राज्य पुलिस व CISF के नोडल व अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।
SIR की अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी तक करें प्रकाशित : सुप्रीम कोर्ट

Feb 20, 2026 19:53 IST

पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। अदालत ने स्पष्ट किया कि राज्य में ज्यूडिशियल ऑफिसर नियुक्त किए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश दिया कि 28 फरवरी तक अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करना अनिवार्य होगा। यदि उस समय सूची पूरी तरह तैयार न हो पाए, तो बाद में सप्लीमेंट सूची जारी की जा सकती है।
बंगाल आने वाले हैं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Feb 16, 2026 19:11 IST

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मायापुर के इस्कॉन मंदिर में दर्शन करने आने वाले हैं। 18 फरवरी की दोपहर को वह इस्कॉन मंदिर के श्रील भक्तिसिद्धांत सरस्वती ठाकुर के 152वें जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। विधानसभा चुनावों से पहले उनका मायापुर आना राजनैतिक व धार्मिक दोनों नजरिए से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
T-20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को दी पटखनी

Feb 15, 2026 22:58 IST

मैच के शुरुआत में भारत बैटिंग करने उतरी। 7 विकेट पर टीम इंडिया ने 175 रन बनाए। अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या कोई रन नहीं बना सकें। वहीं ईशान किशन ने 77 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम मात्र 114 रनों पर सिमट गयी। 18 ओवर में पाकिस्तान की पूरी टीम ऑल आउट हो गयी। भारत ने यह मैच 61 रनों से जीत लिया और सुपर 8 में पहुंच गयी।
कोलकाता एयरपोर्ट पर विमान को बम से उड़ाने की धमकी

Feb 14, 2026 11:28 IST

कोलकाता एयरपोर्ट से शिलॉन्ग के लिए इंडिगो एयरलाइंस की एक विमान सुबह 9.05 बजे उड़ान भरने वाली थी। विमान में बोर्डिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी थी लेकिन तभी क्रु की एक सदस्य को टॉयलेट में कागज का एक टुकड़ा मिला जिसपर विमान को बम से उड़ाने की धमकी लिखी हुई थी। जांच में विमान से कुछ भी संदेहास्पद वस्तु नहीं मिली।
आज पुरुलिया जाएंगे अभिषेक बनर्जी

Feb 13, 2026 10:44 IST

महाराष्ट्र में मारे गए सुखेन महतो के परिवार से मिलने अभिषेक बनर्जी शुक्रवार (13 फरवरी) को पुरुलिया जा रहे हैं। साथ ही वह वहां दूसरे राज्यों में हो रहे बांग्लाभाषी प्रवासी मजदूरों पर अत्याचार के खिलाफ विरोध भी जताएंगे। गत बुधवार को पुणे के उसी इलाके से सुखेन महतो का शव बरामद किया गया था जहां वह एक कारखाना में बतौर प्रवासी मजदूर काम करता था।
SSKM अस्पताल में बनेगा कैंसर ट्रिटमेंट हब

Feb 07, 2026 11:26 IST

कोलकाता के SSKM अस्पताल में कैंसर के इलाज के लिए हब बनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मुंबई के प्रसिद्ध टाटा मेमोरियल अस्पताल के साथ संयुक्त तत्वावधान में इसे बनाया जा रहा है। SSKM अस्पताल के ठीक सामने 10 मंजिला इमारत में यह हब बनाया जाएगा जिसके लिए 100 करोड़ रुपए की मशीनें भी मंगाई जा चुकी हैं। अप्रैल 2026 से मरीजों का इलाज शुरू हो सकता है।
सुप्रीम कोर्ट का DA को लेकर बड़ा फैसला

Feb 05, 2026 11:32 IST

DA को लेकर एक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अपना बड़ा फैसला सुनाया है। अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार को बकाया DA का 25% हिस्सा 31 मार्च तक और बाकी का 75% हिस्सा 31 मई तक सभी राज्य कर्मचारियों को दे देना होगा। राज्य को बकाया DA देने के लिए करीब 10 हजार 400 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे।
12 ठिकानों पर ED की छापेमारी

Feb 03, 2026 10:17 IST

पश्चिम बंगाल में ED एक बार फिर से सक्रिय नजर आ रही है। राज्य के कई जगहों पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। कोयला तस्करी मामले में मंगलवार की सुबह दुर्गापुर, आसनसोल, बर्धमान इत्यादि जगहों पर छापेमारी की जा रही है। वहीं राज्य से बाहर दिल्ली में भी कई जगहों पर ED का तलाशी अभियान चल रहा है।
T-20 विश्वकप में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा पाकिस्तान

Feb 01, 2026 21:06 IST

पाकिस्तान सरकार की ओर से अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट कर इस बात की घोषणा कर दी है कि विश्वकप में पाकिस्तान भारत के साथ कोई मैच नहीं खेलेगा। इस वजह से अब 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच कोई मैच भी नहीं होगा। नतीजन, खेलने उतरने से पहले ही भारत को ग्रुप स्तर पर 2 प्वाएंट्स मिल गए हैं।
आज आनंदपुर में जुलूस निकालेगी विरोधी पार्टी भाजपा

Jan 30, 2026 10:01 IST

आनंदपुर कांड को लेकर विरोधी पार्टी अब सड़क पर उतर रही है। आज कोलकाता हाई कोर्ट से सशर्त अनुमति लेकर ढालाई ब्रिज से नरेंद्रपुर थाना तक भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी जुलूस निकालने वाले हैं। आनंदपुर में डेकोरेटर्स के गोदाम और मोमो फैक्ट्री में लगी भयावह आग में अब तक 21 लोगों के झुलसकर मरने की पुष्टि हो चुकी है।
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री का विमान दुर्घटनाग्रस्त

Jan 28, 2026 09:49 IST

महाराष्ट्र के बारामती में उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान दुर्घटनाग्रस्त। युद्धकालिन तत्परता के साथ बचाव व राहत कार्य चल रहा है। लैंडिंग के समय विमान में यांत्रिक त्रुटि का पता चला। दुर्घटनाग्रस्त होने के तुरंत बाद विमान ने आग पकड़ ली। दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री के गंभीर रूप से घायल होने की संभावना जतायी जा रही है।
रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर पद्म पुरस्कार से सम्मानित

Jan 25, 2026 20:34 IST

गणतंत्र दिवस से ठीक 1 दिन पहले केंद्र सरकार ने 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की है। इस साल पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और महिला किक्रेट टीम की वर्तमान कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। इस साल खेल के क्षेत्र में कुल 9 लोगों को पद्म पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है।
बंगाल के दौरे पर आ सकते हैं गृह मंत्री अमित शाह

Jan 22, 2026 18:59 IST

इस महीने के अंत में पहले नीतिन नवीन और उसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बंगाल के दौरे पर आ सकते हैं। नीतिन नवीन 27 जनवरी को और अमित शाह 30 जनवरी को बंगाल के दौरे पर आने वाले हैं। हालांकि दोनों कोलकाता में किसी भी जनसभा को संबोधित नहीं करेंगे। नीतिन नवीन कोलकाता आने के अगले दिन बर्धमान और अमित शाह कोलकाता पहुंचने के बाद उत्तर बंगाल चले जाएंगे।
चुनाव आयोग बंगाल में भेज रहा 12 रोल ऑब्जर्वर

Jan 20, 2026 17:34 IST

राज्य के अलग-अलग हिस्सों से SIR को लेकर कई शिकायतें सामने आ रही हैं। लगभग हर दिन BLO के बीमार पड़ने या फिर मौत की खबरें आ रही हैं। SIR में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर लगभग हर दिन राज्य के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन और सड़क जाम आदि हो रहा है। अब चुनाव आयोग ने इन घटनाओं को रोकने के लिए राज्य में 12 और रोल ऑब्जर्वर भेजने का फैसला लिया है।
स्वर्ण व्यवसायी हत्याकांड में आरोपी BDO को आत्मसमर्पण का आदेश

Jan 19, 2026 14:00 IST

सुप्रीम कोर्ट ने दत्ताबाद में स्वर्ण व्यवसायी हत्याकांड में आरोपी BDO प्रशांत बर्मन को आत्मसमर्पण का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार उन्हें 23 जनवरी तक आत्मसमर्पण के लिए समय दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि आत्मसमर्पण के बाद वह जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ पुलिस उन्हें अपनी हिरासत में लेने के लिए भी आवेदन कर सकती है।
आज पीएम नरेंद्र मोदी बंगाल के दौरे पर

Jan 17, 2026 10:21 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर आ रहे हैं। वह मालदह में सभा को संबोधित करने के साथ ही देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, नई अमृत भारत ट्रेन, 101 देशों के पुनर्निर्माण और न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के आधुनिकीकरण के बाद उसका उद्घाटन करेंगे।
SIR की सुनवाई में माध्यमिक का एडमिट कार्ड स्वीकार नहीं

Jan 15, 2026 18:32 IST

चुनाव आयोग ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि SIR की सुनवाई में माध्यमिक का एडमीट कार्ड स्वीकार नहीं किया जाएगा। 27 अक्तूबर 2025 को जो चुनाव आयोग ने जो विज्ञप्ति जारी की थी, उसमें सत्यापन के दस्तावेजों के तौर पर माध्यमिक के एडमिट कार्ड का कोई उल्लेख नहीं किया गया था। इसलिए उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बंगाल में ज्वाएंट एंट्रांस मेन सेशन -1 परीक्षा की तारीख बदली

Jan 15, 2026 18:29 IST

ज्वाएंट एंट्रांस मेन (JEE) सेशन -1 की परीक्षा की तारीख में परिवर्तन किया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा की परिवर्तित सूची भी जारी कर दी है। यह परिवर्तन सिर्फ पश्चिम बंगाल के परीक्षार्थियों के लिए किया गया है। पहले यह परीक्षा 23 जनवरी को होने वाली थी, लेकिन अब 29 जनवरी को होगी।
प्रयागराज के माघ मेला में लगी भीषण आग

Jan 13, 2026 21:54 IST

आग माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर 5 में लगी। जिस समय आग लगी उस वक्त वहां 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत लोगों को बाहर निकाल लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे में लगभग 15 टेंट जलकर राख हो गए हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है लेकिन करीब 1 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
तपसिया में बस पलटी, कम से कम 12 घायल

Jan 13, 2026 10:25 IST

कोलकाताः मंगलवार सुबह 7 बजे शहर में एक बस दुर्घटना हुई। यात्रियों से भरी एक सरकारी बस सुबह करीब 8 बजे तपसिया चौराहे के पास पलट गई। कम से कम 12 लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस। सभी को बचाया और कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि बस पार्क सर्कस से साइंस सिटी की ओर जा रही थी। सांकेतिक चित्र। ChatGPT
बांग्लादेश में फिर से हिंदू युवक की नृशंस हत्या!

Jan 13, 2026 01:57 IST

रविवार की रात समीर दास (28) ऑटो लेकर घर वापस लौट रहा था। आरोप है कि चटगांव के दागनभुइंया के बाजार के पास उसपर कुछ बदमाश टूट पड़े। शुरुआत में उसे बुरी तरह से पीटा गया और बाद में चाकू से गोद दिया गया। खून से लथपथ होकर समीर वहीं जमीन पर ढेर हो गया। बताया जाता है कि मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।
जम्मू-कश्मीर में दिखाई दिए संदिग्ध 'पाकिस्तानी ड्रोन'

Jan 11, 2026 23:17 IST

रविवार की शाम को जम्मू कश्मीर के साम्बा, रजौरी और पूंछ जिलों में अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (LoC) के पास कई संदिग्ध ड्रोन की हरकत दिखाई दी थी। उड़ने वाली ये वस्तुएं पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा की ओर आयी, कुछ देर मंडराने के बाद वापस लौट गयी। भारत की सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर आ गयी है और सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
ED की तलाशी अभियान के खिलाफ ममता बनर्जी की रैली

Jan 09, 2026 12:00 IST

गुरुवार को I-PAC के ऑफिस और इसके प्रमुख प्रतीक जैन के घर पर ED की तलाशी अभियान के खिलाफ शुक्रवार को तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी सड़कों पर उतरने वाली हैं। दोपहर 2 बजे जादवपुर 8बी बस स्टैंड से तृणमूल कांग्रेस की रैली शुरू होने वाली हैं जिसका नेतृत्व ममता बनर्जी करेंगी। रैली हाजरा मोड़ पर खत्म होगी।
I-PAC प्रमुख के घर और ऑफिस में ED की छापेमारी

Jan 08, 2026 14:46 IST

गुरुवार की सुबह राजनैतिक सलाहकार कंपनी I-PAC के सॉल्टलेक सेक्टर 5 स्थित ऑफिस और उसके प्रमुख प्रतीक जैन के लाउडन स्ट्रीट स्थित घर पर एन्फोर्समेंट डिरेक्टोरेट (ED) एक साथ छापेमारी कर रही है। इस तलाशी अभियान के बीच I-PAC प्रमुख प्रतीक जैन के लाउडन स्ट्रीट स्थित घर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कोलकाता पुलिस के कमिश्नर मनोज वर्मा पहुंचे।
सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, लंबे समय से जूझ रही हैं खांसी की समस्या से

Jan 06, 2026 13:02 IST

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी फिर अस्वस्थ हो गई हैं। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार वह मंगलवार सुबह रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल आई थीं। उसी दौरान उन्हें भर्ती करने का फैसला लिया गया। कांग्रेस नेत्री इस समय एक चेस्ट स्पेशलिस्ट की निगरानी में हैं। उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है।
बंगाल में शीतलहर : कितना गिरा पारा?

Jan 05, 2026 11:03 IST

3 जनवरी से तेज उत्तरी हवाओं ने जैसे ही पारी संभाली मौसम भी पूरी तरह से बदल गया। कोलकाता में एक ही झटके में तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। दार्जिलिंग का तापमान 2 डिग्री, मानेभंजन, सन्दकफू और धोत्रे में तापमान शून्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया जहां आज बर्फबारी होने की संभावना है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जारी की वेनेजुएला के राष्ट्रपति की तस्वीर

Jan 03, 2026 23:33 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की पहली तस्वीर सार्वजनिक कर दी है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि मादुरो जीवित हैं। तस्वीर में मादुरो की हालत काफी असहज नजर आ रही है। उनकी आंखों पर काली पट्टी बंधी हुई है, कानों पर शोर रोकने वाले हेडफोन लगे हैं और उनके हाथ में पानी की बोतल दिखी।
‘अब वेनेजुएला हम चलाएंगे’, ट्रंप का बड़ा ऐलान

Jan 03, 2026 23:07 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला को लेकर बड़ा और साफ बयान दिया है। अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति को हिरासत में लिए जाने के बाद यह सवाल उठने लगा था कि अब उस देश का प्रशासन कौन संभालेगा। शनिवार को ट्रंप ने इस पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, “अब वेनेजुएला को हम ही चलाएंगे।”
चुनाव से पहले तृणमूल छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई मौसम नूर

Jan 03, 2026 17:54 IST

तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा की सांसद मौसम बेनज़ीर नूर ने तृणमूल छोड़कर एक बार फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस की सदस्यता स्वीकार करने के बाद मौसम नूर ने दावा किया कि कांग्रेस का मुख्य विरोधी पार्टी भाजपा है। उन्होंने कहा, "बंगाल में बदलाव की जरूरत है। मैं चाहती हूं कि यह बदलाव मुझसे शुरू हो।"
बलूच नेता ने चिट्ठी लिखकर भारत को चीन से चेताया!

Jan 03, 2026 01:09 IST

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में चीन सेना की तैनाती कर सकता है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर बलूच नेता मीर यार बलूच ने इस खतरे के बारे में चेतावनी दी है। बलूच नेता ने आरोप लगाया कि चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर का इस्तेमाल करके ड्रैगन (चीन) अपने पंजे फैला रहा है। अब एक कॉमन खतरे से निपटने के लिए साथ मिलकर काम करने का समय आ गया है।
आतिशबाजी और पटाखों की गूंज ने बनाया नए साल को यादगार

Jan 01, 2026 11:41 IST

वर्ष 2025 की अंतिम रात एक यादगार रात बन गयी। जैसे-जैसे घड़ी की सुई आधी रात के करीब बढ़ती गयी, वैसे-वैसे लोगों में नववर्ष 2026 के स्वागत को लेकर उत्साह और उमंग चरम पर पहुंचता गया। जैसे ही रात 12 बजा वैसे ही शहर से लेकर गांव तक जश्न का माहौल बन गया। कोलकाता में मध्य रात पटाखों की गूंज सुनाई पड़ी।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज बांकुड़ा में

Dec 30, 2025 10:02 IST

आज मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बांकुड़ा के दौरे पर जा रही है। दोपहर 12 बजे वह बड़जोड़ा के वीरसिंह मैदान में सभा को संबोधित करने वाली हैं। अपने संबोधन में वह पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को क्या संदेश देती हैं, इसी पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं।
ममता बनर्जी ने रखी 'दुर्गा आंगन' की नींव

Dec 29, 2025 19:29 IST

न्यू टाउन में 'दुर्गा अंगना' 17 एकड़ में बनाया जाएगा। शास्त्रीय नियमानुसार इस मंदिर में 108 देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित होंगी। इसके साथ ही शेर की 64 मूर्तियां होंगी। मुख्य मंदिर के अलावा, एक पवित्र तालाब और एक सिंह द्वार बनेगा। ममता बनर्जी ने घोषणा कर दी कि जनवरी के दूसरे सप्ताह में सिलीगुड़ी में महाकाल मंदिर की नींव रखी जाएगी।
3 दिवसीय दौरे पर कोलकाता आ रहे गृह मंत्री अमित शाह

Dec 28, 2025 21:53 IST

अमित शाह कल यानी 29 दिसंबर की शाम को कोलकाता आएंगे। वह अगले 3 दिनों तक कोलकाता में रहने वाले हैं। कोलकाता पहुंचने के साथ ही अमित शाह की बैठकों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 29 और 30 दिसंबर को अमित शाह पार्टी के कोर ग्रुप व नेताओं के साथ बैठकें करेंगे। 31 दिसंबर को अमित शाह कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर रिलीज

Dec 27, 2025 17:20 IST

सलमान खान ने अपने 60वें बर्थडे पर अपनी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर रिलीज कर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। फिल्म में सलमान कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं जो साल 2020 में चीन के साथ गलवान घाटी में हुई झड़प में शहीद हो गए थे। सलमान के साथ फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी नजर आने वाली हैं। यह फिल्म अगले साल 17 अप्रैल को रिलीज होगी।
सीवी आनंद बोस की सलाह - JU में उड़ाएं जाएं ड्रोन!

Dec 25, 2025 10:45 IST

साल 2023 में जादवपुर यूनिवर्सिटी के मेन हॉस्टल में रैगिंग की वजह से एक छात्र की मौत हो गयी थी। इसे ध्यान में रखते हुए राज्यपाल व आचार्य सीवी आनंद बोस ने ISRO से संपर्क किया। उनसे एक खास ड्रोन बनाने का आवेदन किया है। उनके इस बयान पर कुछ लोगों ने कटाक्ष भी किया है, 'वह आचार्य नहीं हैं, ड्रोन-आचार्य हैं!'
बर्धमान में 19 नंबर राष्ट्रीय सड़क पर हादसा, गाड़ी धधक उठी

Dec 24, 2025 16:45 IST

बर्धमान के 19 नंबर राष्ट्रीय सड़क पर बुधवार दोपहर एक दुर्घटना हुई। यह हादसा चांडुल इलाके के कुरमूना फ्लाईओवर पर हुआ। नियंत्रण खोने के कारण एक कार सामने खड़े कंटेनर से टकरा गई। देखते ही देखते गाड़ी धधक उठी। सौभाग्य से चालक और उसमें सवार अन्य लोग समय रहते अपनी जान बचा पाए। दमकल की दो गाड़ियां आग पर काबू पाने में सफल रहीं।
OTT पर कब और कहां रिलीज होने वाला है 'धुरंधर'?

Dec 23, 2025 15:03 IST

सिनेमा हॉल में ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद अब 'धुरंधर' ओटीटी प्लेटफार्म पर धूम मचाने का इंतजार कर रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'धुरंधर' की हो रही ताबड़तोड़ कमाई को देखकर नेटफ्लिक्स ने इस स्पाई थ्रिलर के ओटीटी राइट्स खरीदे हैं। 'धुरंधर' 30 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
'मेसी कांड' की जांच पुलिस ही करेगी : हाई कोर्ट

Dec 23, 2025 10:39 IST

कलकत्ता हाई कोर्ट ने सॉल्टलेक स्टेडियम में लियोनेल मेसी के कार्यक्रम में हुई अफरा-तफरी की जांच में दखलंदाजी करने से इनकार कर दिया। इस बाबत दायर एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने कहा कि अब तक पुलिस की जांच में कमी होने का कोई सबूत नहीं है। 13 दिसंबर की घटना की प्राथमिक जांच पुलिस करेगी। इसलिए CBI को सौंपने के आवेदन को खारिज कर दिया।
बांग्लादेश ने भारत के नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं अस्थायी रूप से बंद की

Dec 22, 2025 20:50 IST

नई दिल्ली/ढाकाः भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंधों में खटास बढ़ते ही बांग्लादेश ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित कर दी हैं। कूटनीतिक सूत्रों के अनुसार, यह कदम भारत द्वारा बांग्लादेशी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं स्थगित करने के बाद “टिट-फॉर-टैट” यानी प्रतिशोध के रूप में उठाया गया है।
भारत की अंडर-19 टीम ने मोहसिन नकवी से नहीं लिया मेडल

Dec 22, 2025 01:27 IST

भारत को अंडर-19 (U-19) एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत 191 रन के बड़े अंतर से हार गया। भारतीय टीम ने एक बार फिर से ACC चीफ मोहसिन नकवी का बॉयकॉट कर दिया। भारतीय जूनियर क्रिकेटरों ने नकवी से रनर-अप का मेडल नहीं लिया। खिलाड़ियों को मेडल मुबाशिर उस्मानी ने दिए जो ICC के एसोसिएट मेंबर डायरेक्टर्स में से एक हैं।
स्मृति मंधाना ने छूआ 4000 रनों का जादुई आंकड़ा

Dec 22, 2025 01:22 IST

स्मृति मंधाना ने प्रथम भारतीय महिला क्रिकेटर के तौर पर T-20 क्रिकेट में 4000 रनों का जादुई आंकड़ा छू लिया है। स्मृति ने 155 मैच खेलने के बाद यह रिकॉर्ड बनाया। न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर सूजी बेट्स इस फॉर्मेट में 4000 रन का आंकड़ा पार करने वाली पहली खिलाड़ी थीं। उन्होंने 177 मैचों में 4716 रन बनाए हैं। स्मृति भी अब इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं।
'चिल्लई कलां' के पहले दिन कश्मीर में शून्य के नीचे पहुंचा पारा

Dec 21, 2025 20:01 IST

कश्मीर घाटी में 40 दिनों तक चलने वाले 'चिल्लई कलां' की शुरुआत 21 दिसंबर से हुई। पहले दिन ही कश्मीर घाटी बर्फ की सफेद चादर से ढंक गयी है। 40 दिनों के दौरान घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ती है। इस मौसम में पहली बार श्रीनगर का तापमान 4 डिग्री, गुलमर्ग में तापमान शून्य से नीचे -1.5 डिग्री और पहलगाम का तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है।
शुक्रवार को बंगाल में कहां रहेगा कितना न्यूनतम तापमान?

Dec 18, 2025 10:37 IST

दक्षिण बंगाल के हावड़ा में 15 डिग्री, दमदम में 16 डिग्री, सॉल्टलेक में 17 डिग्री, मुर्शिदाबाद में 13 डिग्री, बहरमपुर में 13 डिग्री, शांतिनिकेतन में 12 डिग्री और उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग में 5 डिग्री, कलिम्पोंग में 9 डिग्री, सिलीगुड़ी में 14 डिग्री, जलपाईगुड़ी में 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
'मेसी कांड' में गिरी गाज

Dec 16, 2025 15:13 IST

फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) का G.O.A.T. इंडिया टूर के दौरान कोलकाता में हुई अव्यवस्था के मामले में अब जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर राज्य पुलिस के DG राजीव कुमार और विधाननगर के पुलिस कमिश्नर मुकेश कुमार को कारण बताओ नोटिस और विधाननगर कमिश्नरेट के DCP अनीश सरकार को विभागीय जांच पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया गया है।
पदत्याग करना चाहते हैं बंगाल के खेल मंत्री

Dec 16, 2025 15:10 IST

13 दिसंबर को कोलकाता सॉल्टलेक स्टेडियम में दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के G.O.A.T. इंडिया टूर के दौरान भारी अव्यवस्था और हंगामा मच गया था। इस वजह से देश ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी कोलकाता की काफी बदनामी हुई है। इस घटना में ही बंगाल के खेल मंत्री अरूप विश्वास ने अपने पद से इस्तीफा देने का आवेदन करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
पश्चिम बंगाल के मतदाता सूची का मसौदा कल होगा जारी

Dec 15, 2025 16:42 IST

पहले तय किया गया था कि इसे 9 दिसंबर को जारी किया जाएगा लेकिन बाद में कुछ दिनों का अतिरिक्त समय देकर अब इसे मंगलवार (16 दिसंबर) को जारी किया जा रहा है। चुनाव आयोग की ओर से बताया गया है कि एक और सूची जारी की जाएगी। इसमें उन मतदाताओं की संख्या होगी, जिनका मैपिंग में कोई पता नहीं चल सका है।
पहलगाम आतंकी हमले में चार्जशीट आज दाखिल होगी

Dec 15, 2025 08:58 IST

एनआईए सोमवार को पहलगाम आतंकी हमले के मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। जांच में 3 पाकिस्तान-आधारित लश्कर-ए-तैयबा आतंकियों की सीधी संलिप्तता सामने आई है। हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की।
मेसी को सचिन तेंदुलकर ने दी 10 नंबर जर्सी

Dec 14, 2025 22:56 IST

G.O.A.T. इंडिया टूर के दूसरे दिन स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी मुंबई में पहुंचे जहां वानखेड़े स्टेडियम में उनके साथ मंच साझा किया सचिन तेंदुलकरने। मेसी के मैदान में पहुंचने के लगभग 30 मिनट बाद ही 'मास्टर ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर भी मैदान में दाखिल हुए। सचिन ने मेसी को अपना 10 नंबर जर्सी तो मेसी ने सचिन को विश्वकप का फुटबॉल उपहार में दी।
GOAT इंडिया टूर का आयोजक गिरफ्तार

Dec 13, 2025 16:24 IST

मेसी के GOAT इंडिया टूर का मुख्य रूप से आयोजन सतद्रु दत्ता ने ही किया था लेकिन युवा भारती स्टेडियम में हुई अव्यवस्था ने उनके इस टूर की शुरुआत को गलत वजहों से सुर्खियों में ला दिया है। इस अव्यवस्था के आरोप में ही सतद्रु को गिरफ्तार किया गया है। सतद्रु मेसी को छोड़ने के लिए कोलकाता एयरपोर्ट गए थे जहां से उन्हें गिरफ्तार किया गया।
कोलकाता में मेसी के इवेंट में मचा बवाल

Dec 13, 2025 14:42 IST

तय समय पर लियोनेल मेसी कोलकाता के युवा भारती स्टेडियम पहुंचे। कुछ देर बाद ही पूरी व्यवस्था चरमरा गयी। मात्र 20-25 मिनट में ही मेसी स्टेडियम से बाहर निकल गए जिसके बाद ही दर्शकों का गुस्सा फूट पड़ा। गैलरी से बोतलें फेंकी जाने लगीं, स्टैंड में लगे स्पॉन्सरों के बैनर फाड़ दिए गए।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल नहीं रहे

Dec 12, 2025 08:46 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल का आज संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया है। 91 साल की उम्र में सुबह करीब 6.30 बजे लातूर में अपने घर में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे महाराष्ट्र के मराठवाड़ा के लातूर से सांसद रह चुके हैं। पाटिल साल 2008 में मुंबई में आतंकवादी हमले के समय देश के गृह मंत्री थे।
लियोनेल मेस्सी संग स्टेज शेयर करेंगे शाहरुख खान

Dec 11, 2025 17:51 IST

लियोनेल मेस्सी भारत आने वाले हैं। उनके Goat टूर ऑफ इंडिया 2025 की घोषणा की गयी है। मेस्सी के लिए कोलकाता में सॉल्टलेक स्टेडियम में 13 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में शाहरुख खान भी मौजूद रहेंगे। शाहरुख खान ने X हैंडल पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने इस बात की पुष्टि की है।
सबसे ज्यादा आय-असमानता है भारत में

Dec 11, 2025 14:15 IST

विश्व असमानता (World Inequality) की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आय असमानता के मामले में भारत दुनिया में पहले नंबर पर है। इस सूची के मुताबिक शीर्ष 10 प्रतिशत लोगों के पास राष्ट्रीय आय का करीब 58 प्रतिशत हिस्सा है, वहीं सूची के सबसे नीचले 50 प्रतिशत लोगों के पास सिर्फ 15 प्रतिशत ही आय है।
कुछ कोशिशें मां से छिपकर करें : शुभांशु शुक्ला

Dec 11, 2025 13:50 IST

अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से वापस लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने कोलकाता पहुंचे। एक नन्ही सी स्कूली छात्रा ने पूछा कि वह भी एस्ट्रोनॉट बनना तो चाहती है लेकिन मां नहीं मान रही है। मां को कैसे मनाएं? इस सवाल पर शुभांशु शुक्ला पहले तो ठहाका लगाकर हंसे फिर चुपके से कहा, 'सब काम मां को बताकर नहीं करनी चाहिए। छिपकर कोशिश करनी चाहिए।'
इस गलती की कोई माफी नहीं - ममता बनर्जी

Dec 09, 2025 16:51 IST

मंगलवार को ममता बनर्जी ने कूचबिहार से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा वार करते हुए कहा कि बंकिम चंद्र चटर्जी को बंकिमदा कहना, ऐसा लगता है जैसे श्यामदा, हरिदा कहा जाता है। अगर आप सिर झुकाकर भी माफी मांगेंगे तब भी आपको माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने इसे देश के इतिहास का अपमान करार दिया है।
टाईब्रेकर में टूटा ईस्ट बंगाल का सपना

Dec 07, 2025 23:18 IST

FC गोवा ने ईस्ट बंगाल को हराकर तीसरी बार सुपर कप जीत लिया। दोनों टीमों ने पूरे मैच के दौरान एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी, लेकिन टाईब्रेकर में गोवा को बढ़त मिल गयी। इसके साथ ही गोवा ने लगातार दूसरे साल सुपर कप जीता। गोवा ने कुल तीन बार इस कप को जीता है। डूरंड कप के बाद ईस्ट बंगाल को सुपर कप में भी खाली हाथ लौटना पड़ा।
IndiGo एयरलाइंस ने दिया 610 करोड़ रुपए का रिफंड

Dec 07, 2025 22:55 IST

IndiGo एयरलाइंस को रविवार की रात को 8 बजे तक रद्द हुई फ्लाइट्स के यात्रियों को उनके टिकट का रुपया रिफंड करने के लिए 24 घंटे का समय दिया था। रविवार की शाम को 6 बजे तक एयरलाइंस ने 610 करोड़ रुपए का रिफंड कर दिया है। बाकी रुपए का रिफंड भी कर दिया जाएगा।
फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट गिरफ्तार

Dec 07, 2025 22:20 IST

फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी समेत अन्य लोगों के खिलाफ उदयपुर के भूपालपारा पुलिस स्टेशन में कंपनी से 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। उदयपुर SP योगेश गोयल के हवाले से बताया गया कि पुलिस शायद विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को उदयपुर लाएगी।
कोलकाता में वायु प्रदूषण की बढ़ रही मात्रा

Dec 06, 2025 14:26 IST

शनिवार की सुबह कोलकाता का तापमान गिरकर 14.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम है। लेकिन तापमान में गिरावट के साथ ही प्रदूषण की मात्रा भी बढ़ रही है। शनिवार को कोलकाता का औसत AQI 214 था। महानगर में सबसे अधिक खराब हालत विक्टोरिया मेमोरियल की रही जहां का AQI 260 दर्ज किया गया।
IndiGo की फ्लाइट कैंसिल, मिलेगा पूरा रिफंड

Dec 05, 2025 19:00 IST

IndiGo एयरलाइंस की ओर से एक विज्ञप्ति जारी कर माफी मांगते हुए यह स्पष्ट किया कि 5 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच जिन यात्रियों का टिकट बुक है, उन सभी रद्द और रिशेड्यूल होने वाली टिकट पर पूरा रिफंड मिलेगा। बता दें, पिछले 3 दिनों के दौरान IndiGo एयरलाइंस की 900 से अधिक उड़ान रद्द हो चुकी है।
लोकसभा में आज पेश होगा स्वास्थ्य व राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक

Dec 05, 2025 08:52 IST

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को लोकसभा में स्वास्थ्य सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025 को आगे विचार और पारित करने के लिए प्रस्तुत करेंगी। इस विधेयक का उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य पर होने होने वाले व्यय के लिए संसाधनों को बढ़ाना है और इस हेतु उन मशीनों या प्रक्रियाओं पर उपकर लगाना है।
मिजोरम के पूर्व राज्यपाल व सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल का निधन

Dec 04, 2025 17:43 IST

मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ अधिवक्ता स्वराज कौशल का गुरुवार को 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति और नई दिल्ली की सांसद बंसुरी स्वराज के पिता थे।
तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर को पार्टी ने किया सस्पेंड

Dec 04, 2025 14:59 IST

विधायक हुमायूं कबीर को तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि हुमायूं कबीर का पार्टी से कोई रिश्ता नहीं होगा। तृणमूल धर्म के आधार पर नफरत की राजनीति बर्दाश्त नहीं करेगी। हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद का शिलान्यास करने की घोषणा की थी जिस दिन अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस हुआ था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे पश्चिम बंगाल का दौरा

Dec 04, 2025 11:14 IST

SIR को लेकर खासतौर पर मतुआ सम्प्रदाय के मन में डर बैठा हुआ है। इस वजह से अब परिस्थिति को संभालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद बंगाल का दौरा करने वाले हैं। भाजपा सूत्रों का दावा है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो 20 दिसंबर को पीएम मोदी नदिया जिले के मतुआ बहुल क्षेत्र राणाघाट में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे।
दिल्ली विश्वविद्यालय के दो कॉलेजों को बम धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Dec 03, 2025 11:53 IST

दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज और देश बंधु कॉलेज को बुधवार सुबह ईमेल के जरिए बम धमकी मिली। पुलिस और बम स्क्वाड तुरंत मौके पर पहुँचे, लेकिन अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। मामले की जांच जारी है। पिछले महीने चाणक्यापुरी के एक निजी स्कूल को भी इसी तरह की झूठी धमकी मिली थी।
भारत में टीबी मामलों में 21% कमी, मृत्यु दर भी घटी: नड्डा

Dec 03, 2025 08:22 IST

भारत में टीबी के नए मामलों में 2015 से 2024 के बीच 21% की कमी आई है, जो वैश्विक औसत गिरावट से लगभग दोगुनी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि टीबी से मृत्यु दर भी इसी अवधि में 28 से घटकर 21 प्रति लाख आबादी हो गई है। संसद भवन ऐनेक्सी में आयोजित कार्यक्रम में सांसदों को टीबी उन्मूलन अभियान, नई तकनीकों, छोटी उपचार अवधि और समुदाय-आधारि
आत्महत्या करने वाले BLO के परिजनों को बंगाल सरकार देगी मुआवजा

Dec 02, 2025 17:38 IST

SIR के काम का अत्यधिक दबाव होने का आरोप लगाते हुए जिन BLO ने आत्महत्या की है उनके परिजनों को पश्चिम बंगाल सरकार मुआवजा देगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जिन लोगों की मौत SIR के खौफ की वजह से बीमार पड़ने से हुई है, उनके परिजनों को भी सहायता राशि दी जाएगी। सभी मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।
पहले ODI में भारत आखिरी ओवर में 17 रनों से जीता

Nov 30, 2025 23:47 IST

रांची में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले एकदिवसीय मैच में जीतने के लिए दक्षिण अफ्रीका को मात्र 18 रनों की जरूरत थी। दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम पहले ODI में 4 बॉल रहते हुए 332 रनों पर सिमट गयी। भारत के 350 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए द. अफ्रीकी टीम 17 रनों से पहला मैच हार गयी। इस सीरीज में भारत ने 0-1 से बढ़त बना ली है।
संसद के शीतकालीन सत्र के पहले कल सुबह 10 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे मोदी

Nov 30, 2025 18:41 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 दिसम्बर सोमवार को अठारहवीं लोकसभा के छठे सत्र के उद्घाटन दिवस पर सुबह 10 बजे मंजूरशुदा मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। यह ब्रीफिंग संसद भवन के हंस द्वार पर होगी। शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने आज सभी दलों की बैठक बुलाई थी।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने बदला राज-भवन का नाम

Nov 29, 2025 16:14 IST

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने आधिकारिक तौर पर राज-भवन का नाम बदलकर उसका नाम लोक-भवन किया। इस बात की आधिकारिक घोषणा करते हुए राज्यपाल सी वी आनंद ने X हैंडल पर पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की विज्ञप्ति के मुताबिक देश के सभी राज्यों में राजभवन का नाम लोक भवन अथवा लोक निवास किया गया है।
CSK के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा

Nov 29, 2025 11:32 IST

घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 साल के युवा क्रिकेटर आयुष म्हात्रे ने रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है। अपने शतक की बदौलत आयुष म्हात्रे घरेलू क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने मात्र 49 गेंदों में ही अपना शतक पूरा कर लिया।
हांगकांग में आवासीय परिसर में भीषण आग से अब तक 128 मरे, 2000 लापता

Nov 28, 2025 15:42 IST

हांगकांग के एक आवासीय परिसर में भीषण आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 128 हो गई है, जबकि 200 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। आग 42 घंटे बाद काबू में लाई गई और कम से कम 79 लोग घायल हुए। जाँच के अनुसार नवीनीकरण कार्य में इस्तेमाल अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री के कारण आग के तेज़ी से फैली। मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
चक्रवाती तूफान 'दितवाह' का होगा दो देशों में लैंडफॉल

Nov 28, 2025 10:45 IST

मौसम विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार श्रीलंका के पास बने निम्न दबाव के क्षेत्र, जिसकी वजह से अंडमान सागर में बना चक्रवाती तूफान 'सेनयार' ने अपना रास्ता बदल लिया, अब चक्रवाती तूफान 'दितवाह' बन चुका है। जिस तरह से यह आगे बढ़ रहा है उससे लगता है भारत में तमिलनाडु और श्रीलंका दोनों देशों में इसका लैंडफॉल होगा।
रोहित शर्मा बनें T-20 विश्व कप 2026 के ब्रांड एम्बेस्डर

Nov 27, 2025 16:21 IST

ICC के अध्यक्ष जय शाह ने इस बात की घोषणा करते हुए बताया कि T-20 विश्व कप 2026 का ब्रांड एम्बेस्डर रोहित शर्मा को बनाया गया है। खास बात यह है कि रोहित शर्मा पहले ऐसे एक्टिव खिलाड़ी हैं, जिसे यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र

Nov 25, 2025 15:22 IST

राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन चुनाव आयोग के साथ बैठक करना चाहते थे। सोमवार को इस पत्र का ही जवाब चुनाव आयोग की तरफ से भेजा गया है। लेकिन खास बात यह रही कि इस पत्र को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हरीश चटर्जी स्ट्रीट के पते पर भेजा गया है।
दमदम मेट्रो स्टेशन पर आत्महत्या का प्रयास

Nov 25, 2025 12:36 IST

मंगलवार को दमदम स्टेशन के डाउन लाइन पर एक व्यक्ति ने मेट्रो के सामने कूद कर आत्महत्या की। करीब 11.31 बजे एक यात्री ने मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। मेट्रो सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 12.11 बजे से मेट्रो सेवाओं को फिर से सामान्य कर दिया गया है।
नहीं रहे बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र

Nov 24, 2025 16:44 IST

जन्मदिन से महज 14 दिनों पहले बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से मुंबई फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गयी थी। विले पार्ले श्मशान घाट पर उनके बेटे सनी द्योल ने उनका अंतिम संस्कार किया।
181 BLO को जारी किया गया सेवा समाप्ति का नोटिस

Nov 24, 2025 00:56 IST

एन्यूमरेशन फॉर्म के डिजिटाइजेशन के काम में देरी होने की वजह से नोएडा जिला प्रशासन ऐसे कठोर कदम उठाने जा रही है। बताया जाता है कि है कि 181 BLO को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया जा रहा है। आरोप है कि जिन BLO को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया है उन्होंने डिजिटाइजेशन का 5 प्रतिशत काम भी पूरा नहीं किया है।
कोलकाता में फिर से होटल से बरामद हुआ युवक का शव

Nov 22, 2025 18:28 IST

पार्क स्ट्रीट के बाद अब कोलकाता के कसबा इलाके में एक होटल से युवक का शव बरामद किया गया है। घटना की जांच लालबाजार की होमिसाइड शाखा व कसबा थाना की पुलिस कर रही है। मौके पर डॉग स्क्वॉड भी पहुंच चुकी है। मृत युवक का नाम आदर्श लोसलका (35) बताया जाता है जो बीरभूम के दुबराजपुर का निवासी बताया जाता है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने G20 समिट को किया संबोधित

Nov 22, 2025 18:22 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित हो रहे G20 समिट को संबोधित किया। उन्होंने बड़े पैमाने पर विकास को आगे बढ़ाने के लिए कई उपायों का सुझाव दिया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने फेंटानिल जैसे असरदार सिंथेटिक ड्रग के दुनिया भर में फैलने पर गहरी चिंता जाहिर की।
भूकम्प के झटके से कांपी कोलकाता

Nov 21, 2025 10:40 IST

शुक्रवार की सुबह अचानक कोलकाता में भूकम्प अनुभव हुआ। सुबह करीब 10.10 बजे भूकम्प अनुभव हुआ। यह कम्पन कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों व उत्तर बंगाल में भी अनुभव किया गया था। लगभग 18 सेकंड तक भूकम्प अनुभव हुआ।
त्रिपुरा के धलाई में ट्रेन और पिक-अप वैन की टक्कर में कई लोगों की मौत की आशंका

Nov 20, 2025 16:42 IST

त्रिपुरा के धलाई जिले में गुरुवार को एसके पारा रेलवे स्टेशन के पास एक यात्री ट्रेन और पिक-अप वैन की टक्कर हो गई। इस घातक टक्कर में कई लोगों की मौत होने की खबर है। स्थान से प्राप्त वीडियो में दिख रहा है कि पिक-अप वैन लगभग पूरी तरह से रेल पटरियों के किनारे कुचली हुई है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
हरमनप्रीत कौर को मिलेगी D.Litt. की मानद उपाधि

Nov 20, 2025 14:07 IST

कोलकाता का जादवपुर यूनिवर्सिटी हरमनप्रीत कौर को D.Litt. की मानद उपाधि देने वाला है। कुछ दिनों पहले ही JU में अधिकारियों की हुई एक बैठक में यह फैसला लिया गया था, जिसमें यूनिवर्सिटी के आचार्य व राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भी अपनी सहमति जता दी है।
थोड़ी देर में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की लेंगे नीतीश कुमार

Nov 20, 2025 11:45 IST

जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख नीतीश कुमार आज सुबह 11:30 बजे से आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पद का शपथ लेंगे। वे रिकॉर्ड 10वीं बार शपथ लेंगे। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए मंच तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है।
ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री वोंग आज भारत आयेंगी, जयशंकर से कल मुलाकात

Nov 19, 2025 15:16 IST

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग आज रात भारत पहुंचेंगी। वेे कल गुरुवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगी। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक परामर्श के अनुसार वोंग दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में जयशंकर से मुलाकात करेंगी और उनका गुरुवार रात को प्रस्थान करने का कार्यक्रम है।
आज सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मुंबई हवाई अड्डा बंद रहेगा

Nov 19, 2025 09:10 IST

गुरुवार को मुंबई हवाई अड्डा 6 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर से यह घोषणा की गई है कि रखरखाव कार्य के लिए हवाई अड्डा सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मुंबई हवाई अड्डा बंद रहेगा। मुख्य दो रनवे—09/27 और 14/32 पर यह रखरखाव कार्य होगा। इस हवाई अड्डे से रोज़ाना लगभग 950 उड़ानें संचालित होती हैं।
12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जारी SIR की समीक्षा के लिए कांग्रेस की बैठक जारी

Nov 18, 2025 13:27 IST

बिहार विधानसभा चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन के कुछ ही दिनों बाद आज कांग्रेस 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों के विशेष व्यापक पुनरीक्षण (SIR) से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में बैठक कर रही है।
भारी मात्रा में हथियार बरामद, 1 गिरफ्तार

Nov 18, 2025 10:40 IST

सोमवार की देर रात पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की बजबज थाना की पुलिस द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान में भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। हथियारों की तस्करी करता हुआ 1 व्यक्ति गिरफ्तार हुआ है जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया जाता है।
शेख हसीना को ‘मानवता के खिलाफ अपराध’ में फांसी की सज़ा

Nov 17, 2025 14:56 IST

बांग्लादेश की एक अदालत ने सोमवार दोपहर ऐतिहासिक निर्णय सुनाते हुए निष्कासित पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को 2024 के जुलाई–अगस्त विद्रोह के दौरान किए गए “मानवता के खिलाफ अपराध” में दोषी ठहराया और उन्हें मृत्युदंड की सज़ा सुनाई। विस्तृत समाचार जल्द
Reels बनाइए और इनाम जीतिए

Nov 16, 2025 19:42 IST

चुनाव आयोग ने SIR को लेकर लोगों के मन में बैठे डर को भगाने के लिए मतदाताओं की मदद मांगी है। SIR की प्रक्रिया को लेकर वीडियो या रिल्स बनाकर अगर कोई उसे इंस्टाग्राम अथवा X हैंडल पर पोस्ट करके #HarYogyaMatdataZaruri टैग लगाता है तो चुनाव आयोग उसे रिशेयर करेगी। अच्छी रील बनाने वाले को इनाम भी दिया जाएगा।
बडगाम में सड़क हादसा: 4 की मौत, कई घायल

Nov 16, 2025 09:58 IST

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में एक गाड़ी और डंपर ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रभावित परिवारों को सहायता और घायलों को तत्काल इलाज व प्रशासन को दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जाँच करने को भी कहा है।
यूपी: सोनभद्र में पत्थर की खदान धँसी, 15 के दबे होने की आशंका, 1 शव मिला

Nov 16, 2025 09:28 IST

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र ज़िले में शनिवार को पत्थर की एक खदान धँसने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 15 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। अब तक एक शव मिला है। राहत दल मौके पर लगातार खोज और बचाव अभियान चला रहे हैं।