पश्चिम बंगाल माध्यमिक बोर्ड का रिजल्ट कब घोषित होगा? परीक्षा खत्म होने के बाद से ही यह सवाल परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के मन में घूम रहा है। आमतौर पर हर साल अप्रैल में परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया जाता है लेकिन इस साल अप्रैल में राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
इस वजह से संभावना पहले से ही जतायी जा रही थी कि चुनाव के बाद ही माध्यमिक का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। लेकिन कब?
पश्चिम बंगाल माध्यमिक बोर्ड ने शुक्रवार को इस बाबत विज्ञप्ति जारी कर परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने की तारीख बता दी है। माध्यमिक बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक परीक्षा का रिजल्ट चुनाव व मतगणना के बाद ही घोषित किया जाएगा। पश्चिम बंगाल माध्यमिक बोर्ड का रिजल्ट 8 मई को जारी होगा।
इसके साथ ही इस विज्ञप्ति में रिजल्ट से संबंधित विस्तृत जानकारियों के लिए परीक्षार्थियों से इंतजार करने के लिए कहा गया है। साथ ही कहा गया है कि परीक्षा का रिजल्ट परीक्षार्थी कहां देख सकेंगे इस बारे में जल्द ही माध्यमिक बोर्ड की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।