🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बंगाल की जनता जानती है, 'डर के आगे जीत है', चाहती है तृणमूल से छुटकारा : देवेंद्र फडणवीस

साल 2021 में भी वे यहीं चाहते थे लेकिन उस समय उनके मन में डर बैठा हुआ था। अब बंगाल जानता है 'डर के आगे जीत है।' - देवेंद्र फडणवीस

By Moumita Bhattacharya

Apr 17, 2026 18:14 IST

विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर पर बंगाल आए भाजपा नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फिल्मी अंदाज में कहा, 'डर के आगे जीत है।' विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर आश्वस्त फडणवीस ने कहा कि बंगाल की जनता पिछले 15 सालों की तृणमूल सरकार से छुटकारा चाहती है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार बंगाल के लोग अपने दिल की पुकार सुनेंगे। उनका दिल कह रहा है कि बंगाल में बदलाव आना चाहिए। साल 2021 में भी वे यहीं चाहते थे लेकिन उस समय उनके मन में डर बैठा हुआ था। अब बंगाल जानता है 'डर के आगे जीत है।' इस बार बदलाव होने वाला है और भाजपा राज्य में सत्ता में आने वाली है।

भारतीय जनता पार्टी के अवैध घुसपैठ के चुनावी मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर राष्ट्र-विरोधी शक्तियों को पश्चिम बंगाल से हटा दिया जाएगा।

Read Also | पैरों में गिरकर माफी मांगनी पड़ेगी : सबंग मामले में अभिषेक बनर्जी ने बोला हमला

ANI की मीडिया रिपोर्ट में देवेंद्र फडणवीस के हवाले से बताया गया कि ममता बनर्जी की सरकार ने घुसपैठियों को लाकर राज्य की आबादी ही बदल दी है ताकि सरकार न बदले, वह देश के लिए खतरनाक है। फडणवीस ने आरोप लगाते हुए कहा कि घुसपैठिए सिर्फ अपने जीवित रहने के लिए देश में आते हैं। उनका हमारे देश के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। हमें उन्हें बाहर निकालना होगा। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्ता में आएगी तो राष्ट्र-विरोधी ताकतों को देश से बाहर निकाल दिया जाएगा।

“यह एक बहुत बड़ा मुद्दा है। जिस तरह ममता बनर्जी की सरकार ने घुसपैठियों को लाकर राज्य की जनसांख्यिकी बदल दी है ताकि सरकार न बदले, वह देश के लिए खतरनाक है। घुसपैठिए केवल अपने जीवित रहने के लिए देश में आते हैं और उनका हमारे देश के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। हमें उन्हें बाहर निकालना होगा। जैसे ही पश्चिम बंगाल में बीजेपी सत्ता में आएगी, राष्ट्र-विरोधी ताकतों को देश से बाहर कर दिया जाएगा,” उन्होंने कहा।

फडणवीस ने दावा करते हुए कहा कि हमारी पार्टी ही बंगाल के लिए असली पार्टी है क्योंकि इसकी शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा की गयी थी जो बंगाल के ही बेटे हैं। आप हमें बाहरी नहीं कह सकते हैं। हमारे सभी नेता पूरी तरह से बंगाली हैं। ममता बनर्जी की सरकार पर हमला बोलते हुए देंवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया कि तृणमूल की सरकार के दौरान करीब 6000 उद्योग और 100 कंपनियां राज्य से बाहर चली गयी है।

Articles you may like: