🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

नहीं चाहिए ऐसी तृणमूल सरकार जिसके कारण बंगाल खो रही पहचान : योगी आदित्यनाथ

योगी ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा हिंदु मंदिर - राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण अयोध्या में किया गया। क्या कोई इसे रोक पाया?

By Moumita Bhattacharya

Apr 16, 2026 20:37 IST

पश्चिम बर्धमान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंगाल की तृणमूल सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल अपनी पहचान तक खो बैठा है। सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 15 सालों में जिनकी वजह से बंगाल अपनी पहचान खोता जा रहा है, जिसने बंगाल को आतंक माफिया का शासन, वसूली और भ्रष्टाचार के गढ़ में परिणत किया है, उस TMC (तृणमूल) की अब कोई जरूरत नहीं है।

वहीं बोलपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में 'डबल इंजन की सरकार' के कारण हुए विकास का ब्यौरा देते हुए कहा कि वहां भाजपा ने विश्व का सबसे बड़ा हिंदु मंदिर राम जन्म भूमि मंदिर का निर्माण करवाया है।

9 साल पहले उत्तर प्रदेश में भी था ऐसा माहौल

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 9 सालों पहले तक उत्तर प्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति थी। वहां भी डर का माहौल व्याप्त था। माफिया राज, भ्रष्टाचार और हर दूसरे-तीसरे दिन दंगा हुआ करती थी। कोई भी त्योहार नहीं मन पाता था। इसका एकमात्र समाधान 'डबल इंजन' की भाजपा सरकार ही है।

Read Also | 'I am so happy...' सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया

उन्होंने आगे कहा कि कश्मीर में आर्टिकल 370 को खत्म कर वहां भारतीय संविधान के मुताबिक कानून को लागू किया गया। ठीक उसी तरह से जैसे बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश में है। हमें उस तृणमूल की जरूरत नहीं है, जिसने पिछले 15 सालों में बंगाल की पहचान को ही खतरे में डाल दिया हो।

योगी ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा हिंदु मंदिर - राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण अयोध्या में किया गया। क्या कोई इसे रोक पाया? क्या वाम, कांग्रेस, तृणमूल या फिर उनकी सहयोगी पार्टियां इसे रोक सकी? वे 'डबल इंजन' सरकार की रफ्तार से कदमताल नहीं मिला सकेंगे। यहां भाजपा की सरकार आने दें। इन सभी को (भ्रष्टाचारियों, डर व खौफ का माहौल फैलाने वाले) बंगाल की सड़कों से साफ कर दिया जाएगा।

Articles you may like: