विधानसभा में विरोधी पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी के गढ़ से तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर ही तीखा वार किया। भगवानपुर और पटाशपुर विधानसभा केंद्रों से पार्टी के प्रत्याशियों पर तीखा वार करते हुए उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी भले ही कितनी ही क्यों न उदार हो, इस बार मेरी जिद्द है। हमें 4 तारीख की शाम तक इंतजार नहीं करना होगा।
दोपहर 1 बजे के बाद से ही डीजे पर रवींद्र संगीत की धुन बजेगी। जिसे जो भाषा समझ में आती है, अभिषेक को उसी भाषा में जवाब देना आता है।
बता दें, वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में भगवानपुर सीट से भाजपा और पटाशपुर सीट से तृणमूल के प्रत्याशी ने चुनाव जीता था। हालांकि लोकसभा चुनाव में पूर्व मिदनापुर जिले के कुल 16 विधानसभा केंद्रों में से 9 सीटों पर तृणमूल ने अपनी जीत दर्ज की थी। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 14 सीटों पर बढ़त हासिल की।
Read Also | महिला आरक्षण बिल के साथ क्यों Delimitation को जोड़ा जा रहा है? बंगाल विभाजन की साजिश : ममता बनर्जी
पिछली बार के चुनाव परिणाम को चुनौती देते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि लोगों का उत्साह ही साबित कर रहा है कि पूर्व मिदनापुर की जमीन कभी भी गद्दारों का समर्थन नहीं करती। यह भूमि की रीढ़ नहीं बिकती है। यह सतीश सामंत, वीरेंद्र शासमल, मातंगिनी की भूमि है। कुछ भी हो जाए लेकिन यह भूमि कभी भी अपनी रीढ़ नहीं बेचेगी।
पटाशपुर से तपन माइति और भगवानपुर से शांतनु प्रामाणिक को बहिरागत कहकर कटाक्ष करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यहां से जिसे प्रत्याशी बनाया गया है उसका घर रामनगर में है। वहीं पटाशपुर से जिसे प्रत्याशी बनाया गया है उसका घर खेजुरी में है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सीट जीतने के लिए वोटर को धमकाया जा रहा है।
तृणमूल सांसद ने चेतावनी देते हुए कहा कि हमने सूची बना रखी है, हर ब्लॉक, पंचायत की। उन्होंने संकेत देते हुए कहा कि इन केंद्रों से भाजपा प्रत्याशियों का जमानत जब्त हो सकता है।
गौरतलब है कि भगवानपुर केंद्र से तृणमूल के चुनाव चिन्ह पर मानव कुमार पड़ुआ और पटाशपुर से पीयुषकांति पांडा चुनावी मैदान में हैं।