🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

पश्चिम बंगाल में क्यों महत्वपूर्ण हैं राजस्थान मुख्यमंत्री के ‘धुआंधार’ दौरे ? कल पहुंचेंगे कालीघाट

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इन दिनों मिशन मोड पर हैं। सीएम शर्मा पश्चिम बंगाल में हैं। कल वे ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर पहुंचेंगे। कालीघाट मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे।

By लखन भारती

Apr 17, 2026 14:03 IST

कोलकाताः राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इन दिनों बेहद व्यस्त और महत्वपूर्ण दौरों पर हैं। गुरुवार को दिल्ली में जल प्रबंधन पर महत्वपूर्ण फैसले लेने के बाद, मुख्यमंत्री आज पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में चुनावी शंखनाद कर रहे हैं।

क्या है लक्ष्य: पूर्वी राजस्थान और अन्य जल संकट वाले क्षेत्रों को इस लिंक परियोजना के माध्यम से जोड़कर पेयजल और सिंचाई की समस्या का स्थायी समाधान करना।

सार्थक चर्चा: बैठक में जल जीवन मिशन (JJM) के तहत 'हर घर जल' के लक्ष्य को समय सीमा में पूरा करने पर भी सहमति बनी। सीएम ने स्पष्ट किया कि राजस्थान सरकार हर ग्रामीण परिवार तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जल जीवन मिशन: प्रदेश में बढ़ेगी रफ्तार

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल को राजस्थान में जल प्रबंधन के लिए उठाए गए नवाचारों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जल संचयन और प्रबंधन के पुराने तौर-तरीकों को आधुनिक तकनीक से जोड़ रही है। केंद्र और राज्य के बीच इस समन्वय से राजस्थान को जल जीवन मिशन के बजट और तकनीकी सहयोग में बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है।

राजस्थान की समस्याओं का दिल्ली में समाधान

मुख्यमंत्री का यह दिल्ली दौरा इसलिए भी अहम है क्योंकि कई लंबित परियोजनाओं को लेकर केंद्र से हरी झंडी मिलना बाकी है। जल शक्ति मंत्री के साथ हुई इस 'सार्थक चर्चा' के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में राजस्थान के लिए बड़े वित्तीय पैकेज और जल परियोजनाओं की घोषणा हो सकती है।

दिल्ली से बंगाल: सिलीगुड़ी में दिखाएंगे दम

प्रशासनिक कार्यों के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अगला पड़ाव पश्चिम बंगाल है। भाजपा के 'स्टार प्रचारक' के रूप में सीएम आज दोपहर करीब 12 बजे सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल रोड शो करेंगे।

मुख्यमंत्री का पश्चिम बंगाल दौरा

- शुक्रवार सुबह दिल्ली से पहुंचेंगे बागडोगरा पहुंचे

- सिलीगुड़ी में ही दोपहर में मारवाड़ी समाज के साथ करेंगे संवाद, टी ट्रेडर्स एसोसिएशन परिसर में होगा कार्यक्रम

- शाम को लघु उद्योग भारती की ओर से होगा आयोजन

- देर शाम तक मुख्यमंत्री पहुंचेंगे कोलकाता, उसके बाद जोड़ासांको को विधानसभा क्षेत्र में होगा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

- भवानीपुर कोलकाता में रात 9 बजे चाय पर चर्चा कार्यक्रम

- मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम करेंगे कोलकाता के होटल ताज में

- सीएम शनिवार सुबह करीब 8 बजे कालीघाट मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना

- सुबह 9 बजे हिंदुस्तान क्लब कोलकाता में चाय पर चर्चा कार्यक्रम

- सुबह करीब 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा पार्टी का कार्यक्रम

- दोपहर में कला मंदिर कोलकाता में प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन को करेंगे संबोधित

- उसके बाद होटल ताज में प्रवासी राजस्थानियों से मेल मुलाकात का कार्यक्रम

- शाम 5 बजे दक्षिणेश्वर काली मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना

- कोलकाता के रंगोली मॉल में भी एक कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

Articles you may like: