लखनऊः उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी ही जुड़वा बेटियों को मौत के घाट उतार दिय़ा। दिल के झकझोर देने वाली यह घटना कानपुर शहर के नऊबस्ता थाना क्षेत्र के किदवई नगर के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में हुआ।
पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने पीटीआई को बताया, "साढ़े चार बजे के करीब एक पुलिस प्रतिक्रिया वाहन (पीआरवी) को जुड़वां बहनों की हत्या के बारे में कॉल प्राप्त हुआ। फ्लैट पहुंचने पर, पीआरवी कर्मियों ने देखा कि दोनों लड़कियां खून में लथपथ हालत में पड़ी हुई हैं। आरोपी मिश्रा, जो मूल रूप से बिहार का है, उसने खुद इस घटना के बारे में उन्हें सूचित किया। उसे हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि प्राथमिक रूप से, पिता मानसिक रूप से परेशान दिखाई देते हैं। आगे की जांच जारी है। फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और सबूत जुटाए हैं, जबकि एक स्निफर डॉग यूनिट को भी बुलाया गया है। शवों का पोस्टमार्टम कर दिया गया है।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) दीपेंद्र नाथ चौधरी सईद ने कहा कि प्रारंभिक निष्कर्षों से पता चलता है कि लड़कियों पर उस समय हमला किया गया जब वे गहरी नींद में थीं। मकसद स्पष्ट नहीं है।
पुलिस घर के अंदर की घटनाओं के क्रम की भी जांच कर रही है।