🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

नन्हीं दुआ के घर फिर गूंजने वाली है किलकारी! फिर से माता-पिता बनने वाले हैं रणवीर-दीपिका

अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से एक बड़ी ही क्यूट फोटो शेयर कर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा किया है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 19, 2026 11:43 IST

बॉलीवुड की पावर पैक्ड जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर दूसरी बार बच्चों की किलकारी गूंजने वाली है। अब दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी है।

इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस बेहद उत्साहित हैं। अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से एक बड़ी ही क्यूट फोटो शेयर कर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा किया है।

इस फोटो में दुआ एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़ी हुई दिखाई दे रही है जिसमें साफ-साथ प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजीटिव दिखाई दे रहा है। थोड़ी देर में ही यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस फोटो के साथ दीपिका ने कैप्शन में दो 'इवल आई' (नजरबट्टू) भी लगाया है।

Read Also | TIME मैगजीन के 100 Most Influential People 2026 में शामिल हुआ भारत का एकमात्र एक्टर, जानिए कौन?

इसके साथ बॉलीवुड और फैंस की तरफ से इस कपल को बधाईयां मिलने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। परिणीति चोपड़ा, समांथा रूथ प्रभु समेत कई बड़े स्टार्स ने भी रणवीर-दीपिका को बधाई दी है। वहीं दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम के DP में अभी भी जो फोटो लगी हुई है, उसमें 'In my mom era' ही लिखी दिखाई दे रही है।

बता दें, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म 'रामलीला' के सेट पर एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। कई सालों तक डेट करने के बाद साल 2018 में इटली में एक शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग में दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थाम लिया था।

दोनों की शादी दो अलग-अलग परंपराओं के मुताबिक हुई थी यानी दीपिका पादुकोण की कोंकणी और रणवीर सिंह के सिंधी परंपराओं के आधार पर। साल 2024 में दीपिका पादुकोण ने अपनी पहली बेटी दुआ को जन्म दिया। अब उनकी खुशियां दोगुनी होने वाली हैं और नन्हीं दुआ जल्द ही बड़ी बहन बन जाएगी।

Articles you may like: