🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

भवानीपुर विधानसभा केंद्र में ममता बनर्जी का मेगा प्रचार अभियान, कब-कब?

कब से भवानीपुर सीट से चुनाव प्रचार शुरू करेंगी ममता बनर्जी?

By Moumita Bhattacharya

Apr 18, 2026 18:10 IST

बंगाल विधानसभा चुनाव का सबसे चर्चित विधानसभा सीट भवानीपुर रहा है। इस सीट से खुद तृणमूल सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) चुनावी मैदान में उतर रही हैं। उनके खिलाफ भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी को इस सीट से उतारा है।

भवानीपुर के अलावा शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम में भी चुनाव लड़ने वाले हैं। शुभेंदु अधिकारी तो भवानीपुर सीट से चुनाव प्रचार शुरू कर चुके हैं लेकिन अभी तक ममता बनर्जी अपने विधानसभा केंद्र से चुनाव प्रचार के लिए नहीं उतरी हैं।

बता दें, भवानीपुर सीट पर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण यानी 29 अप्रैल को चुनाव होने वाला है। उससे पहले अपने विधानसभा केंद्र पर चुनाव प्रचार की रणनीति का निर्धारण करने के लिए भवानीपुर के तृणमूल पार्षदों ने गत गुरुवार को सुब्रत बख्शी के ऑफिस में बैठक की। कब से भवानीपुर सीट से चुनाव प्रचार शुरू करेंगी ममता बनर्जी?

Read Also | संविधान संशोधन बिल पास नहीं होने के मुद्दे पर ममता बनर्जी का कटाक्ष, 'शुरू हो गया है भाजपा का पतन'

Zee News की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार ममता बनर्जी अपने विधानसभा केंद्र में आखिरी 4 दिनों में जमकर चुनाव प्रचार करने वाली हैं। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि ममता बनर्जी के समर्थन में अखिलेश यादव भी चुनाव प्रचार के लिए आ सकते हैं।

अपने केंद्र में कब-कब चुनाव प्रचार करेंगी ममता बनर्जी?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार ममता बनर्जी अपनी भवानीपुर विधानसभा सीट से 23 अप्रैल को चुनाव प्रचार की शुरुआत करने वाली हैं। वह 23 से 27 अप्रैल तक 8 वार्डों में जनसभा करने वाली हैं। इसके साथ ही वह एक पदयात्रा भी करेंगी।

बताया जाता है कि 24 अप्रैल को वह पदयात्रा निकाल सकती हैं। यह पदयात्रा जादवपुर 8बी से विशाल रैली निकालेंगी। यह रैली जादवपुर से शुरू होकर टॉलीगंज, रासबिहारी, कसबा, बालीगंज और भवानीपुर के कुछ हिस्सों से होकर गुजरेगी।

Articles you may like: