🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

क्या धोनी खेलेंगे आज का मैच ? थोड़ी देर में होगा मैच का टॉस

सनराइजर्स हैदराबाद अपने होम ग्राउंड पर आज दिन के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की मेजबानी करेंगी।

By लखन भारती

Apr 18, 2026 17:53 IST

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है। चेन्नई ने जहां अपने बीते दोनों मैचों में जीत दर्ज की है तो हैदराबाद ने अपने आखिरी होम मैच में एकतरफ अंदाज में राजस्थान रॉयल्स को हराया था। आज के मैच में यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि क्या धोनी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होते हैं या नहीं। जबकि हैदराबाद के लिए पैट कमिंस की उपस्थिति पर भी नजरें होंगी। कमिंस को मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन अभी वापसी नहीं हो रही है। इसके अलावा राजस्थान के खिलाफ डेब्यू पर तहलका मचाने वाले प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन पर भी नजरें होंगी, जिन्होंने पिछले मैच में कहर बरपाया था।

ऐसी हैं दोनों टीमें

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद, मैथ्यू शॉर्ट, अकील हुसैन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, ज़कारी फाउलकेस, रामकृष्ण घोष।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडू मेंडिस, जीशान अंसारी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तारमाले, अमित कुमार, गेराल्ड कोएत्ज़ी।

Articles you may like: