🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कब आएगी हेराफेरी 3? अक्षय कुमार ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए क्या बताया

अक्षय कुमार ने एक बड़ा अपडेट दिया है। अक्षय कुमार ने कुछ ऐसा बताया जिसके बारे में वह खुद कह रहे हैं, 'मुझे खुद झटका लगा था।'

By Moumita Bhattacharya

Apr 18, 2026 17:05 IST

प्रियदर्शन की 'हेराफेरी' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'हेराफेरी 3' की घोषणा होने के बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पर्दे पर सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल की तिकड़ी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। हालांकि फिल्म की घोषणा के साथ ही यह विवादों के घेरे में है।

इसी क्रम में अक्षय कुमार ने एक बड़ा अपडेट दिया है। हाल ही में एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने कुछ ऐसा बताया जिसके बारे में वह खुद कह रहे हैं, 'मुझे खुद झटका लगा था।'

क्या बताया अक्षय कुमार ने?

इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने कहा कि 'हेराफेरी 3' अभी फिलहाल नहीं बन रही है। मुझे खुद झटका लगा था। इसके बाद मजाकिया लहजे में वह कहते हैं, कोई बात नहीं, वेलकम बना ली। थोड़ा मंत्र पढ़ना पड़ेगा। सब ठीक हो जाएगा। उसके बहुत सारे इश्यू हैं।

ऐसा बिल्कुल नहीं है कि हम तीनों (सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल) साथ नहीं हैं। वेलकम टू जंगल में हम तीनों साथ हैं। लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें कैमरे पर नहीं बोल सकता। बहुत सारी चीजें हैं जो इस प्रोजेक्ट को पीछे ले जा रही है। जब वक्त आएगा तब बन जाएगा। बस यह ही है कि बुढ़ापा न आ जाए तब तक।

Read Also | निक जोनस ने खुद प्रियंका चोपड़ा जोनस के लिए लिखा था अपना यह Roast

क्या है मामला?

NDTV की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 'हेराफेरी 3' कई कानूनी पचड़ों में फंस गयी है। साउथ के फिल्ममेकर और फिरोज नाडियाडवाला के बीच कॉपीराइट के मालिकाना हक को लेकर ठन गयी है। अक्षय कुमार के इन बयानों की वजह से अब यह स्पष्ट हो गया है कि दर्शकों को राजू, श्याम और बाबू राव की तिकड़ी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

बता दें, साल 2000 में पहली फिल्म 'हेराफेरी' रिलीज हुई थी जिसने बाबूराव गणपतराव आप्टे (परेश रावल), राजू (अक्षय कुमार) और श्याम (सुनील शेट्टी) के किरदारों को हर किसी का फेवरेट बना दिया। अपनी जबरदस्त कॉमेडी टाइमिंग की वजह से यह फिल्म अपने-आप में कल्ट क्लासिक बन गयी।

साल 2006 में इस फिल्म का दूसरा पार्ट यानी 'फिर हेराफेरी' आयी। इस फिल्म ने भी कामयाबी के नए झंडे गाड़ दिए। उसके बाद से ही दर्शक फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Articles you may like: