🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर और साले गिरफ्तार, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने लिया एक्शन, ये है मामला

आरोप है कि पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान के साले शोएब पठान और ससुर खालिद पठान और उनके रिश्तेदारों ने पीड़ित यूसुफ खान को मामूली बात पर बांस के डंडों और बेसबॉल बैट से हमला किया था।

By लखन भारती

Apr 21, 2026 13:39 IST

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर और साले को पुलिस ने मारपीट के एक मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पूर्व क्रिकेटर के रिश्तेदारों पर मुंबई के भायखला इलाके में एक व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने ससुर और साले सहित उनके कई रिश्तेदारों को भी गिरफ्तार किया है।

सड़क पर जमा पानी यूसुफ पठान के साले शोएब खान पर पड़ गया था

गौरतलब है पीड़ित यूसुफ खान की कार से सड़क पर जमा पानी यूसुफ पठान के साले शोएब खान पर पड़ गया था, जिससे नाराज होकर शोएब ने यूसुफ खान के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। यही नहीं, जब पीड़ित मामले की शिकायत करने थाने में दर्ज कराने जा रहा था, तभी यूसुफ पठान के ससुर खालिद पठान और उनके अन्य रिश्तेदारों ने उसे रास्ते में रोक लिया था।

भायखला पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया है

रिपोर्ट के मुताबिक मामले में भायखला पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया है और पुलिस का कहना है कि घटना की आगे की जांच की जा रही है। माझगांव निवासी 30 वर्षीय शिकायतकर्ता यूसुफ आसीफ खान ने पूर्व क्रिकेटर यूसुफ खान के साले सोयब पठान, शहबाज पठान, मकालीक और उमरसाद पठान के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया था।

वारदात 18 अप्रैल 2026 की रात लगभग 9 बजे हीराबाई कंपाउंड के पास माझगांव में घटित हुआ था। मामले में पूर्व क्रिकेटर के साले शोएब खान और ससुर खालिद समेत अन्य रिश्तेदार के खिलाफ दर्ज शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा: 118(2), 115(2), 324, 352, 351(2) और 3(5) के तहत FIR दर्ज किया था।

गाली-गलौज किया और डंडे से पीड़ित की कार का कांच फोड़ दिया

एफआईआर में दर्ज शिकायत के मुताबिक वारदात के दिन पीड़ित यूसूफ खान अपनी कार से जा रहे थे, तभी टायर की वजह से सड़क पर जमा पानी आरोपी सोयब पठान पर पड़ गया। इस बात पर सोयब ने गाली-गलौज की और बांस के डंडे से कार का कांच फोड़ दिया। जब शिकायतकर्ता अपने परिवार (भाई सलमान और मामा जाकी अहमद) के साथ शिकायत करने बाहर निकले, तो चारों आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल हुए पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा

आरोप है कि पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के साले सोयब पठान और शहबाज पठान ने बांस के डंडे और बेसबॉल बैट से वार किया, जिससे शिकायतकर्ता के भाई सलमान का हाथ फ्रैक्चर हो गया और मामा के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। एफआईआर में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गए। घायलों का इलाज जे.जे. अस्पताल में कराया गया।

Articles you may like: