🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अन्य जिलों के पर्यटकों की दीघा-मंदारमणी में No Entry, कब तक?

जानकारों का मानना है कि चुनाव के दौरान बाहरी लोगों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए ही यह फैसला लिया गया है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 21, 2026 01:18 IST

पहले चरण के चुनाव को लेकर आयोग ने कई कड़े कदम उठाएं हैं। आज (मंगलवार) से पूर्व मिदनापुर जिले में किसी भी अन्य जिला का व्यक्ति नहीं ठहर सकेगा। सोमवार को चुनाव आयोग ने उक्त विज्ञप्ति जारी की है। जानकारों का मानना है कि चुनाव के दौरान बाहरी लोगों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए ही यह फैसला लिया गया है। आयोग की इस विज्ञप्ति को सोमवार की रात को ही जिले के सभी होटलों में जिलाधिकारी निरंजन कुमार ने भेज दिया है।

विज्ञप्ति में क्या कहा गया है?

इस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मंगलवार की सुबह 6 बजे से गुरुवार (23 अप्रैल) को मतदान खत्म होने तक दीघा, मंदारमणी, ताजपुर समेत अन्य पर्यटनस्थलों व होटलों में दूसरे किसी भी जिले का कोई भी पर्यटक नहीं ठहर सकेगा। इस बारे में जिलाधिकारी निरंजन कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव के समय कोई अशांति न फैले, इसे सुनिश्चित करने के लिए ही यह कदम उठाया गया है।

सिर्फ पूर्व मिदनापुर ही नहीं बल्कि दक्षिण दिनाजपुर में बालुरघाट जिला पुलिस व प्रशासन की ओर से भी यहीं कदम उठाया गया है। इस बाबत सभी होटल मालिकों के लिए विज्ञप्ति भी जारी कर दी गयी है। इस मामले में जिलाधिकारी बाला सुब्रमण्यम टी ने कहा कि हर बार चुनाव से पहले ऐसी विज्ञप्ति जारी की जाती है और इस बार भी कुछ अलग नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि 23 अप्रैल को राज्य में पहले चरण का चुनाव होना है। इसमें उत्तर बंगाल, जंगलमहल, राढ़ बंगाल का विस्तृत इलाका शामिल है। इसके साथ ही मुर्शिदाबाद, पूर्व मिदनापुर, पश्चिम मिदनापुर, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम में चुनाव होंगे।

Articles you may like: