🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

'पश्चिम बंगाल कहीं बांग्लादेश न बन जाए...' बंगाल में चुनाव प्रचार में मैथिली ठाकुर ने क्या कहा?

अभया की मां के समर्थन में चुनाव प्रचार करते समय मैथिली ठाकुर ने कहा कि इतनी कठिन परिस्थिति में भी उनकी हिम्मत हम सभी को प्रेरित करती है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 20, 2026 23:14 IST

हिंदी, भोजपुरी, मैथली और अवधी - कई भाषाओं में गाने गाकर अपनी मधुर आवाज की बदौलत मैथिली ठाकुर ने संगीत की दुनिया में एक अलग ही पहचान बनायी है। सिर्फ संगीत ही नहीं बल्कि देश की राजनीति में भी मैथिली ठाकुर की अलग पहचान है।

वह बिहार में अलीनगर से भाजपा की सिर्फ विधायक ही नहीं बल्कि सबसे कम उम्र की विधायक हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान की स्टार प्रचारक के तौर पर सोमवार को मैथिली ठाकुल बंगाल आयी। पानीहाटी से लेकर अशोकनगर तक- कई सीटों पर उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जमकर चुनाव प्रचार किया।

पानीहाटी विधानसभा सीट से भाजपा एक प्रकार से अपनी इज्जत दांव पर लगा चुकी है। इस सीट से भाजपा ने आरजी कर कांड की पीड़िता जूनियर डॉक्टर 'अभया' की मां को चुनावी मैदान में उतारा है। अभया की मां के समर्थन में चुनाव प्रचार करते समय मैथिली ने कहा कि इतनी कठिन परिस्थिति में भी उनकी हिम्मत हम सभी को प्रेरित करती है। सिर्फ बंगाल ही नहीं बल्कि देश की प्रत्येक महिला और प्रत्येक भारतीय आज उनके साथ है।

Read Also | PM मोदी के 'झालमुड़ी ब्रेक' पर ममता बनर्जी ने कसा तंज, कहा - उनके पॉकेट में ₹10 रहता है क्या?

अशोकनगर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान मैथिली ने कहा कि यहां ऐसी परिस्थिति पैदा हो गयी है कि देश के अंदर रहकर भी वंदे मातरम् कहने में संकोच होता है। मैं सपने में भी यह नहीं सोच सकती। पश्चिम बंगाल कहीं बांग्लादेश न बन जाए, इसलिए आम लोगों को एकत्र होना होगा। बंगाल की संस्कृति और अस्तित्व को बचाने के लिए उन्होंने भाजपा को वोट देने का आह्वान किया।

गौरतलब है कि 20 अप्रैल को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हेवीवेट नेताओं ने भाजपा के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। बीरभूम के सैंथिया में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चुनाव प्रचार किया। उन्होंने राज्य में निवेश नहीं आने का दावा करते हुए तृणमूल पर आरोप लगाया कि सभी व्यवसायी और उद्योगपति राज्य से बाहर चले जा रहे हैं। वहीं पश्चिम मिदनापुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा को संबोधित किया।

इससे पहले राज्य में चुनाव प्रचार के लिए बॉलीवुड स्टार और हिमाचल प्रदेश से भाजपा सांसद कंगना रनौत, स्मृति ईरानी भी बंगाल आ चुकी हैं।

Articles you may like: