पिछले काफी समय से तृणमूल कभी बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय तो कभी बंगाल के किसी और विद्वान को अपमानित करने का आरोप भाजपा पर लगाती रही है। सोमवार को चुनाव प्रचार के लिए बंगाल आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक और बयान को लेकर तृणमूल ने फिर से भाजपा को निशाने पर लिया।
सोमवार को भाजपा की एक सभा को संबोधित करने योगी आदित्यनाथ बंगाल आए थे। तृणमूल का दावा है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का एक नारा उन्होंने स्वामी विवेकानंद का बताया।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर तृणमूल की ओर से दावा किया गया कि योगी आदित्यनाथ ने फिर से बंगाल के विद्वानों का अपमान किया है। इस वीडियो में योगी आदित्यनाथ कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, 'स्वामी विवेकानंद ने कहा था - तुम मुझे खून, दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा।' आरोप है कि योगी आदित्यनाथ के इतना कहते ही वहां मौजूद भाजपा समर्थक और कार्यकर्ता ताली बजाकर हंसने लगे।
Yogi Adityanath has once again exposed @BJP4India’s shocking ignorance and contempt for Bengal’s history.
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) April 20, 2026
He attributed the immortal line “Give me blood and I will give you freedom” to Swami Vivekananda. It was Netaji Subhas Chandra Bose.
Two completely different icons. Two… pic.twitter.com/6goihwsRIy
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों लाइनों के बाद ही योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि नेताजी के ये दोनों पंक्तियां भारत की आजादी का मंत्र बन गए थे। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर तृणमूल ने लिखा है कि उनसे यहीं उम्मीद थी। यह सिर्फ एक गलती नहीं बल्कि जानबुझकर की गयी गलती है। बंगाल के गौरव, देश के इतिहास, सब कुछ इसी तरह से बर्बाद करने का आपको अधिकार किसने दिया है?