🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कौन से किरदार में दिखेंगे सलमान खान?

फिल्म 'राजा शिवाजी' में सलमान खान भी एक खास किरदार में नजर आने वाले हैं। इसकी पुष्टि रितेश देशमुख ने खुद की है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 20, 2026 17:31 IST

रितेश देशमुख की अपकमिंग फिल्म 'राजा शिवाजी' एक मल्टीस्टारर फिल्म बनती जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि पैन इंडिया में इस फिल्म को खूब प्यार मिलेगा। पीरियड ड्रामा इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में खुद रितेश देखमुख नजर आने वाले हैं।

उन्होंने खुद ही फिल्म का निर्देशन भी किया है। वहीं शिवाजी महाराज की पत्नी का किरदार रितेश की रियल लाइफ पत्नी जेनेलिया देशमुख निभाने वाली हैं। इस फिल्म में सलमान खान भी एक खास किरदार में नजर आने वाले हैं। इसकी पुष्टि रितेश देशमुख ने खुद की है।

हाल ही में बिग बॉस मराठी के सीजन 6 के फिनाले में, जिसके होस्ट रितेश देशमुख खुद हैं, गेस्ट बनकर जेनेलिया और अभिषेक बच्चन पहुंचे। इस एपिसोड में ही रितेश देशमुख ने बताया कि फिल्म में सलमान खान भी एक कैमियो किरदार में नजर आने वाले हैं। Pinkvilla की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 'राजा शिवाजी' में अपने कैमियो की शूटिंग के लिए सलमान खान ने 2 दिनों का समय भी दिया था। पर कौन से किरदार में दिखेंगे सलमान खान?

रितेश ने बताया कि इस ऐतिहासिक फिल्म में सलमान खान जीवा महला का कैमियो रोल निभाएंगे जो छत्रपति शिवाजी महाराज के वफादार योद्धा थे। इस अनाउंसमेंट से ही शो के सभी कंटेस्टेंट खुशी से उछल पड़े। साथ ही अभिषेक बच्चन और जेनेलिया देशमुख भी बहुत खुश दिखाई दे रहे थे।

सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि रितेश देशमुख ने खुद ही बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान से इस एपिक फिल्म में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण किरदार निभाने का अनुरोध किया था जिसे सलमान खान ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। अपनी फिल्म 'मातृभूमि' के लिए शूटिंग का काम पूरा करने के तुरंत बाद ही सलमान खान ने रितेश की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल के लिए 2 दिनों का स्लॉट मुहैया करवा दिया।

बता दें, रितेश देशमुख के निर्देशन में बन रही फिल्म 'राजा शिवाजी' में वह खुद शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। रितेश व जेनेलिया के अलावा इस फिल्म में प्रमुख किरदारों में अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, अमोल गुप्ते, जीतेंद्र जोशी भी नजर आने वाले हैं। फिल्म मराठी के अलावा और हिंदी, तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी। यह फिल्म 1 मई 2026 को रिलीज होने वाली है।

यहां देखें फिल्म के ट्रेलर की एक झलक :

Articles you may like: