हाल ही में TIME मैगजीन ने अपने 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची जारी हुई। इसमें विश्व भर के कई प्रमुख व्यक्तित्वों के नाम शामिल हैं जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जोहरन ममदानी, बेन स्टील्लर और सुंदर पिचाई आदि शामिल हैं।
खास बात है कि इस सूची में भारत का एकमात्र बॉलीवुड एक्टर शामिल हुआ है। क्या आप जानते हैं कि TIME मैगजीन के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल हुआ एकमात्र भारतीय कौन है?
TIME मैगजीन की सूची में शामिल एकमात्र भारतीय
TIME मैगजीन में रणबीर कपूर का प्रोफाइल अभिनेता आयुष्मान खुराना ने लिखी है। इस लिस्ट में शामिल होने के लिए रणबीर कपूर के संवेदनशील अभिनय को सराहा गया है। शेफ विकास खन्ना ने भी टाइम मैगजीन की 100 लोगों की लिस्ट में शामिल होने पर खुशी जाहिर की है। मैगजीन के प्रोफाइल में उन्हें एक ऐसा कलाकार बताया गया है जो अपनी शांत लेकिन बेहद असरदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं।
Read Also | निक जोनस ने खुद प्रियंका चोपड़ा जोनस के लिए लिखा था अपना यह Roast
गौरतलब है कि रणबीर कपूर ने अपने अभी तक के कॅरियर में एक से बढ़कर एक कई फिल्मों में काम किया है। हर फिल्म में उन्होंने अपनी एक्टिंग स्किल को आगे बढ़ाने की कोशिश की है। अब तक अलग-अलग फिल्मों में वह कई अलग-अलग किरदार निभाते नजर आए हैं। इसी वजह से उनकी गिनती मोस्ट डिमांडिंग एक्टर्स में होती है।
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इस साल बिग बजट की फिल्म 'रामायण' में नजर आने वाले हैं। वह फिल्म में भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आने वाले हैं।
बता दें, TIME मैगजीन की इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने वाले रणबीर कपूर एकलौते एक्टर हैं। इस लिस्ट में रणबीर कपूर के अलावा बिजनेसमैन, स्पोर्ट्सपर्सन, शेफ और राजनीतिक व्यक्ति भी शामिल हैं।