🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

निक जोनस ने खुद प्रियंका चोपड़ा जोनस के लिए लिखा था अपना यह Roast

क्या आप जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा जोनस का वह रोस्ट किसने लिखा था?

By Moumita Bhattacharya

Apr 14, 2026 19:52 IST

सोशल मीडिया पर आपने प्रियंका चोपड़ा जोनस का वह वीडियो क्लीप तो जरूर देखा होगा, जिसमें वह जोनस ब्रदर्स को रोस्ट (Roast) करती हैं। इस वीडियो के दौरान प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस का भी मजाक उड़ाती दिखती है। यह वीडियो Jonas Brothers Family Roast शो का है। क्या आप जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा जोनस का वह रोस्ट किसने लिखा था?

Jonas Brothers Family Roast शो में प्रियंका चोपड़ा जोनस के लिए वह रोस्ट खुद उनके पति निक जोनस ने लिखा था। इस बात का खुलासा प्रियंका चोपड़ा खुद एक पॉडकास्ट के दौरान करती हैं। जय शेट्टी के पॉडकास्ट पर प्रियंका चोपड़ा इस सिक्रेट का खुलासा करते हुए बताती हैं, "वह जानते थे कि उनकी पत्नी यह शो करने वाली हैं।

वह लगातार कह रहे थे कि तुम्हें यह जोक्स कहना होगा और मैं मना कर रही थी।" प्रियंका आगे बताती है कि खास तौर पर शो के दौरान जहां उन्होंने जोनस ब्रदर्स के कुल इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की संख्या प्रियंका चोपड़ा के फॉलोवर्स कम होने की बात कहती है, वह पूरी तरह से निक जोनस का ही लिखा हुआ था।

हालांकि पॉडकास्ट के दौरान प्रियंका लगातार यह भी कह रही थी कि वह ऐसा कहने से इनकार कर रही थी लेकिन निक जोनस उन्हें ऐसा कहने के लिए लगातार उत्साहित कर रहे थे।

प्रियंका चोपड़ा बताती हैं कि यहीं हमारे बीच की पार्टनशिप है। हम एक-दूसरे की सफलता के लिए एक-दूसरे को प्रोत्साहित करते हैं। यह मेरे लिए एक बहुत ही प्यारा पल था जब मैं निक जोनस का मजाक उनके ही लिखे रोस्ट पर उड़ा रही थी।

बता दें, हाल ही में ब्रिटिश लग्जरी कार कंपनी Bentely ने प्रियंका चोपड़ा को अपना ब्रांड अम्बेस्डर घोषित किया है। इसके साथ ही Bentely ने एक नया कैम्पेन भी लॉन्च किया है जिसमें प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाली हैं। पिछले दिनों Bentely ने इस कैम्पेन की कुछ फोटो को शेयर किया है जिसमें प्रियंका चोपड़ा बेंटले कॉन्टिनेंटर जीटी के साथ पोज करती भी नजर आ रही हैं।

Articles you may like: