पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का पहला चरण का मतदान 23 अप्रैल को होने वाला है। इससे ठीक 9 दिनों पहले कांग्रेस सांसद व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए बंगाल पहुंचे। चुनाव प्रचार के साथ ही उन्होंने कांग्रेस के लिए प्रचार की दिशा भी तय की। इस दौरान राहुल गांधी ने बंगाल की जनता को कांग्रेस की 5 गारंटी दी।
इस बाबत उन्होंने अपने आधिकारिक X हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया। अपनी 5 गारंटी में राहुल गांधी ने नारी सम्मान, किसान कल्याण, युवाओं को रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मुद्दों पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के साथ ही पश्चिम बंगाल के लिए हमारा रोडमैप तैयार होगा।
पश्चिम बंगाल को कांग्रेस की 5 गारंटी :
विधान स्वास्थ्य सुरक्षा
₹10 लाख तक स्वास्थ्य बीमा
जिला अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस और कैंसर का इलाज
शिक्षा आलो
छात्रों को स्नातक तक मुफ्त शिक्षा
महिलाओं को PG तक मुफ्त शिक्षा
स्कूल में AI और अंग्रेजी की शिक्षा
कृषक सम्मान
किसानों को ₹15,000 वार्षिक सहायता
200 यूनिट मुफ्त बिजली
युवा सम्मान
सभी सरकारी रिक्त पद भरे जाएंगे
सुनिश्चित इंटर्नशिप की गारंटी
जिला स्तर पर AI स्किल डेवलपमेंट केंद्र
दुर्गा सम्मान
महिलाओं को ₹2000/माह सहायता
पश्चिम बंगाल को कांग्रेस की 5 गारंटी:
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 14, 2026
1️⃣ विधान स्वास्थ्य सुरक्षा
- ₹10 लाख तक स्वास्थ्य बीमा
- ज़िला अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस और कैंसर का इलाज
2️⃣ शिक्षा आलो
- छात्रों को स्नातक तक मुफ्त शिक्षा
- महिलाओं को PG तक मुफ्त शिक्षा
- स्कूल में AI और अंग्रेजी की शिक्षा
3️⃣ कृषक… pic.twitter.com/jHzWzxO9GM
मंगलवार को राहुल गांधी ने बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य का औद्योगिक क्षेत्र वामपंथी और तृणमूल सरकारों ने 'खत्म' कर दिया है। रायगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले बंगाल एक औद्योगिक केंद्र था। पहले वाम ने और अब तृणमूल ने बंगाल के औद्योगिक क्षेत्र को खत्म कर दिया।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी भ्रष्ट हैं और भ्रष्टाचार की दौड़ में तृणमूल भी पीछे नहीं है। शारदा चिट फंड स्कैम में 17 लाख निवेशकों के ₹1,900 करोड़ अब तक वापस नहीं किए गए। रोज वैली चिट फंड स्कैम में 31 लाख निवेशकों के ₹6,600 करोड़ रुपये अभी तक नहीं लौटाए गए हैं।