🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

Bengal Election : बांकुड़ा में शुरू हुई मतदान की प्रक्रिया, पर इतनी जल्दी कैसे?

बांकुड़ा के विभिन्न इलाकों में घर-घर जाकर वोट लेने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। पर कैसे?

By Moumita Bhattacharya, Sayani Jowardar

Apr 14, 2026 16:27 IST

राज्य में पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होने वाला है। यानी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चरण में 1 सप्ताह से भी कम का समय ही रह गया है। 23 अप्रैल को राज्य के 152 विधानसभा केंद्रों में मतदान होने वाले हैं। लेकिन उससे पहले ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। पहले चरण में बांकुड़ा जिले के 12 केंद्रों में मतदान होने वाला है। उससे पहले बांकुड़ा के विभिन्न इलाकों में घर-घर जाकर वोट लेने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। पर कैसे?

Read Also | चुनाव आयोग ने चार IC का किया तबादला, चुनाव प्रक्रिया के कार्यों में नहीं ले सकेंगे हिस्सा

दरअसल, मंगलवार को बांकुड़ा जिले के 85 साल से अधिक आयु और दिव्यांगों के घर-घर जाकर बैलेट पेपर पर वोट लेने की प्रक्रिया शुरू हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे से ही बैलेट पेपर पर मतदान करवाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी। बताया जाता है कि सुबह से ही कड़ी सुरक्षा के बीच घर-घर जाकर मतदानकर्मियों ने वोटिंग की प्रक्रिया शुरू कर ली है। एक मतदान केंद्र पर जो-जो व्यवस्थाएं रहती हैं, वोटरों के घरों पर सभी व्यवस्थाएं की जा रही है।

जिलाशासक व जिला मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनीश दासगुप्ता ने बताया कि उस टीम में केंद्रीय बल के जवानों के साथ-साथ एक माइक्रो ऑब्जर्वर, मतदान कर्मी भी मौजूद हैं। इसके साथ ही राजनीतिक पार्टियों के साथ ही निर्धारित प्रतिनिधियों को भी मौजूद रहने के लिए कहा गया है।

बताया जाता है कि घर-घर जाकर वोट लेने की प्रक्रिया 16 अप्रैल तक चलेगी। अगर कोई वोटर घर पर नहीं मिलता है तो किसी और दिन भी मतदान कर्मी जा सकेंगे। बताया जाता है कि जिले भर में करीब 12 हजार मतदाताओं के घर जाकर वोट लेने की व्यवस्था की जाएगी।

Articles you may like: