🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

'बंगाल में भाजपा के लिए रास्ता बना रही है तृणमूल', राहुल गांधी का पीएम मोदी-ममता बनर्जी पर तीखा हमला

राहुल गांधी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं तो तृणमूल भी भ्रष्टाचार की दौड़ में पीछे नहीं है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 14, 2026 15:15 IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण से महज 9 दिनों पहले राज्य में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस सांसद व लोकसभा में विरोधी पार्टी के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आएं। बंगाल में उन्होंने अपनी पहली सभा रायगंज में संबोधित की। यहां से उन्होंने नरेंद्र मोदी व ममता बनर्जी दोनों को आड़े हाथों लिया।

पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और भाजपा पर उन्होंने निशाना साधा। इसके बाद बंगाल के मुद्दे पर आने पर उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा। इसके साथ ही बंगाल में भाजपा को मिल रहे महत्व के लिए उन्होंने सीधे तौर पर तृणमूल को ही जिम्मेदार ठहराया।

राहुल गांधी ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा को तृणमूल ही फायदा पहुंचा रही है। तृणमूल बंगाल में भाजपा के लिए रास्ता बना रही है। उन्होंने आगे कहा कि तृणमूल अगर अपना काम करती, हिंसा नहीं फैलाती को बंगाल में भाजपा कहीं नहीं दिखती।

तृणमूल के खिलाफ भ्रष्टाचार और चोरी का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) अगर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं तो तृणमूल भी भ्रष्टाचार की दौड़ में पीछे नहीं है। कांग्रेस सांसद ने तृणमूल के शासनकाल में शारदा चिट फंड, रोड वैली फंड भ्रष्टाचार की बात को याद दिलाया।

Read Also | चुनावी सभा से अमित शाह की ललकार, '23 अप्रैल को ममता दीदी का कोई गुंडा आपको छू भी नहीं सकेगा'

मंगलवार की सभा की शुरुआत में ही राहुल गांधी ने RSS-भाजपा पर हमला बोला। इसके साथ ही भारत जोड़ो यात्रा का मुद्दा भी उठाया। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी मेरी आंखों में आंखें डालकर नहीं देख पाते हैं। संसद में बहस चल रही थी। भारत-अमेरिका के बीच समझौते को लेकर बातचीत चल रही थी।

मुझे नहीं रोक पा रहे थे इसलिए खुद संसद छोड़कर बाहर निकल गए। एपस्टिन फाइल का मुद्दा उठाकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उस फाइल में कई भारतीय मंत्रियों का भी नाम है। इस वजह से ही ट्रंप के हाथों में मोदी को नियंत्रित करने की क्षमता है।

भारत-अमेरिका व्यापारिक समझौते को लेकर भी केंद्र की भाजपा सरकार पर राहुल गांधी ने तीखा हमला किया। उनका आरोप है कि अमेरिका के साथ जो समझौता किया गया है, उससे आम जनता को नुकसान होगा। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर भारत को बेच देने का आरोप लगाया। भारत के किसानों को दिए अपने संदेश में उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने भारत के कृषि क्षेत्र को अमेरिका के लिए खोल दिया है।

भारत में जमीन छोटी है, जबकि अमेरिका में बड़ी। ऐसे में फसल उत्पादन में प्रतिस्पर्धा करना संभव नहीं होगा। राहुल गांधी ने भारत का सूचना भंडार भी अमेरिका को सौंपे जाने का आरोप लगाया। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि इस व्यापारिक समझौते के कारण देश भर के छोटे-बड़े कारखाने बंद हो जाएंगे।

राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर तीखा वार किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी ने पहले ही उद्योग बंद कर दिए हैं। अब मोदी पूरे भारत में ऐसा करेंगे। बंगाल को इसका दोगुना नुकसान उठाना होगा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा बंगाल को आवंटन नहीं देती है। 100 दिनों के काम का आवंटन भी नहीं देती है।

Read Also | अभिषेक बनर्जी का बड़ा आश्वासन, कहा - चुनाव जीतने के एक महीने के अंदर ही....!

बंगाल के लिए बजट में कोई परियोजना नहीं है। SIR के माध्यम से लोकतंत्र पर आक्रमण किया जा रहा है। तृणमूल अपने लिए काम कर रही है। वे बंगाल के लिए काम नहीं कर रहे हैं। भाजपा के तर्ज पर तृणमूल पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बंगाल में तृणमूल के जमाने में गुंडा टैक्स देना होगा। अभी जो हो रहा है उससे सिर्फ तृणमूल की सिंडिकेट को फायदा मिलेगा।

राहुल गांधी ने कहा कि साल 2021 में तृणमूल ने कहा था कि 5 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। कितने लोगों को रोजगार दिया है? एक तरफ बोल रहे हैं कि नौकरी देंगे, वहीं दूसरी तरफ 84 लाख युवकों को बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन दिया।

आरजी कर दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर तृणमूल पर राहुल गांधी ने निशाना साधा। रायगंज में कांग्रेस प्रत्याशी मोहित सेनगुप्त को बनाया गया है। राहुल गांधी ने पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में उन्होंने कहा कि प्रियरंजन दासमुंशी का अगर निधन नहीं हुआ होता तो मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि बंगाल में कांग्रेस की सरकार बनती और वह मुख्यमंत्री बनते।

बता दें, साल 2016 में रायगंज सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। लेकिन 2021 में इस सीट से भाजपा के कृष्ण कल्याणी विजयी हुए। बाद में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। अब रायगंज सीट को फिर से अपने कब्जे में लेने के लिए कांग्रेस इस बार पूरी ताकत से जुट रही है।

Articles you may like: