SIR की प्रक्रिया के दौरान जिन लोगों का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है, उनके लिए तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने एक बड़ी घोषणा की है। सोमवार को करीमपुर में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वोट सीधे ममता बनर्जी को दिजीए...4 मई को ममता बनर्जी की ही सरकार बनने वाली है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के एक महीने के अंदर ही....!
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जबरदस्ती, दस्तावेज ठीक होने के बावजूद जिन लोगों का नाम SIR की प्रक्रिया के दौरान हटा दिया गया है, तृणमूल कांग्रेस उनके साथ है।
आत्मविश्वास से भरे अभिषेक बनर्जी ने कहा कि 4 मई को ममता बनर्जी की ही सरकार बनेगी। ज्ञानेश कुमार फिनीश। ज्ञानेश कुमार वैनिश। इसके एक महीने के अंदर ही ममता बनर्जी की सरकार मताधिकार वापस लौटाएगी। यह हमारा शपथ है।
Read Also | 'आप अचानक उनका पक्ष क्यों ले रहे हैं?' AI वीडियो के मुद्दे पर ममता बनर्जी ने किसपर साधा निशाना?
उन्होंने कहा कि तृणमूल के घोषणा पत्र में इस बाबत कुछ नहीं कहा गया है लेकिन दिल में जरूर है। NRC के मुद्दे पर अभिषेक बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने कहा था कि वह NRC करेगी। हमने नहीं करने दिया। भाजपा का मतलब ही डिटेंशन है और तृणमूल...!
तृणमूल का मतलब नो टेंशन है। राणाघाट के मुद्दे पर तीखा वार करते हुए अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिनके वोट से जीते थे, उनका नाम ही हटा दिया। मतुआ सम्प्रदाय के लोगों का नाम ही हटा दिया। भाजपा को जिन लोगों ने वोट दिया, उनको लक्ष्मी भंडाल, घर सब कुछ तृणमूल सरकार दे रही है।
Read Also | चुनावी ड्यूटी पर तैनात बस ड्राइवर-खलासी Postal Ballot से कर सकेंगे मतदान, क्या है प्रक्रिया?
कई मुद्दों पर भाजपा पर हमला बोलते हुए अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि बंगाल की संस्कृति पर भाजपा हमला कर रही है। मांसाहार को लेकर भाजपा ने बार-बार हमला बोला है। उन्होंने राज्य की परियोजनाओं की सफलताओं के संबंध में आंकड़ों को भी पेश किया।
तृणमूल प्रत्याशी को चुनाव में जिताने का आह्वान करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कटाक्ष किया कि आवंटन बंद करके सजा देने के बारे में भाजपा सोच रही है...4 मई को बंगाल के लोग बताएंगे कि सजा किसे कहते हैं। लॉकडाउन, नोटबंदी, रसोई गैस की लाइन में खड़े करवाने का बदला मतदान की लाइन में खड़े होकर लिया जाएगा।