🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

चुनावी सभा से अमित शाह की ललकार, '23 अप्रैल को ममता दीदी का कोई गुंडा आपको छू भी नहीं सकेगा'

अमित शाह ने आश्वासन दिया कि 23 अप्रैल (पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का पहला चरण) को मतदाता निडर होकर वोट देने जाएं।

By Moumita Bhattacharya, Sayani Jowardar

Apr 13, 2026 19:14 IST

केंद्रीय गृह मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह (Amit Shah) ने सोमवार को बीरभूम के मयूरेश्वर में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि 23 अप्रैल (पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का पहला चरण) को मतदाता निडर होकर वोट देने जाएं। चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त केंद्रीय बल की व्यवस्था की है।

इसके साथ उन्होंने ललकारते हुए कहा कि बीरभूम के लोगों से मैं कहूंगा, मिला लेना। 23 अप्रैल को ममता दीदी का कोई गुंडा आपका बाल भी नहीं छू पाएगा। चुनाव आयोग 800 से अधिक कंपनियां यहां भेजकर शांतिपूर्ण मतदान करवाएगी। किसी को डरने की कोई जरूरत नहीं है।

अमित शाह ने इससे पहले भी कई बार चुनाव प्रचार के दौरान घुसपैठियों को भगाने की बात कही थी। सोमवार को उन्होंने एक बार फिर से कहा कि ममता दीदी उन्हें बाहर निकालने नहीं दे रही है। ये BSF को कांटेदार बाड़ लगाने के लिए जमीन नहीं देती है। हमने तय किया है कि बंगाल में भाजपा की सरकार गठन के 45 दिनों के अंदर बंगाल की सीमाओं पर कांटेदार बाड़ लगाने के लिए जमीन दे दूंगा।

Read Also | 'हम प्यार करने वाले...' गाना सुनाकर निर्वाचन ऑफिस ने किससे बर्नोल-बोरोलीन तैयार रखने की हिदायत दी?

अमित शाह ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि 4 मई को भाजपा की ही सरकार बनने वाली है। बंगाल के लोग ममता बनर्जी को 'टाटा बाई-बाई' कहने के लिए तैयार बैठे हैं। शाह ने दावा करते हुए कहा कि तृणमूल ने मयूरेश्वर को बम और बारुद का खदान बना दिया है। उन्होंने कहा कि दीदी आपके गुंडे बमबाजी कर बंगाल के लोगों को अब और नहीं डरा सकेंगे। बंगाल के लोग बम का जवाब बैलेट से देंगे। डर का जवाब भरोसे से देंगे।

उन्होंने चेताते हुए कहा कि 23 अप्रैल को 'तृणमूल के गुंडे' घर में बंद रहे। जिन भाजपा कार्यकर्ताओं पर अब तक अत्याचार किया गया था, हमला किया गया था, 4 मई के बाद राज्य में 'डबल इंजन की सरकार' आने के बाद चुन-चुन कर उनका हिसाब होगा। जेल में भरा जाएगा।

Articles you may like: