🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

'हम प्यार करने वाले...' गाना सुनाकर निर्वाचन ऑफिस ने किससे बर्नोल-बोरोलीन तैयार रखने की हिदायत दी?

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर निर्वाचन ऑफिस ने बर्नोल और बोरोलीन तैयार रखने की हिदायत दी है। पर किसे?

By Moumita Bhattacharya

Apr 13, 2026 18:18 IST

कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न जिलों में जहां एक ओर मौसम का पारा ऊपर चढ़ता जा रहा है, उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। वहीं दूसरी ओर राज्य का चुनावी पारा भी पूरी तरह से चढ़ चुका है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर निर्वाचन ऑफिस ने बर्नोल और बोरोलीन तैयार रखने की हिदायत दी है।

सिर्फ इतना ही नहीं, निर्वाचन ऑफिस ने इस पोस्ट के साथ आमिर खान और माधुरी दीक्षित की सुपरहिट फिल्म 'दिल' का एक गाना 'हम प्यार करने वाले...' को भी पोस्ट किया है। यह पोस्ट किया गया है जिला निर्वाचन ऑफिस (DEO), दक्षिण कोलकाता के सोशल मीडिया पेज से।

Read Also | '4 मई को लगेगा 440 वोल्ट का झटका', अभिषेक बनर्जी ने क्यों कहा ऐसा?

क्या लिखा है इस पोस्ट में?

सोशल मीडिया पर जिला निर्वाचन ऑफिस (DEO), दक्षिण कोलकाता की तरफ से किए गए इस पोस्ट में लिखा गया है, "माताएं, अंकल, बहनें और भाई अगर कोई गुस्सा होता है जलता भी है, तब भी निडर होकर वोट दें।" इसके साथ ही चेतावनी के लहजे में लिखा गया है कि हिस्ट्री शिटर, आपराधिक तत्व सावधान हो जाएं, अपने पास पर्याप्त मात्रा में बर्नोल और बोरोलीन रखें वर्ना गर्मी इतनी तेज होगी कि आप अंदर से जल जाएंगे और इसे पूरी जिंदगी याद रखेंगे।

हम यहां अपने प्यारे वोटर्स के लिए मौजूद हैं। अगर किसी ने भी हमारे अभियान में बाधा डालने की कोशिश की तो उससे कानून के कड़े हाथों से निपटा जाएगा और बर्नोल व बोरोलीन भी मदद नहीं कर पाएगी।

जानकारों का मानना है कि शांतिपूर्ण चुनाव का संदेश देने के लिए फिल्मी गानों का लिंक शेयर कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुनाव आयोग भी नए जमाने के साथ कदमताल मिला रहा है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का पहला चरण 23 अप्रैल को यानी आज से ठीक 10 दिनों बाद और दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा। मतगणना अन्य 3 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश के साथ ही 4 मई को होगी। उसी दिन रिजल्ट भी घोषित कर दी जाएगी।

Articles you may like: