🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

दादी आशा भोसले के निधन से टूटी पोती जनाई भोसले, रणवीर सिंह के गले लगकर फूट-फूटकर रोयी

आशा भोसले के निधन से बॉलीवुड में ऐसा मातम पसरा है, जैसे हर किसी ने अपनी सगी ताई को खो दिया है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 13, 2026 17:41 IST

रविवार (12 अप्रैल 2025) को प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले ने अपनी आखिरी सांस ली। उनके निधन से जहां भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका लगा है वहीं उनका परिवार भी बुरी तरह से टूट गया है। आशा भोसले के निधन से बॉलीवुड में ऐसा मातम पसरा है, जैसे हर किसी ने अपनी सगी ताई को खो दिया है। लेकिन इन सबके बीच सबसे ज्यादा बेहाल अगर कोई नजर आ रही हैं तो वह है जनाई भोसले (Zanai Bhosle), आशा भोसले की पोती।

सोशल मीडिया पर जनाई भोसले की कई वीडियो वायरल हो रही हैं जिसमें रोते हुए उनकी आंखें तक सूज गयी है। आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए आज सोमवार को उनके लोअर परेल स्थित घर पर उनका पार्थिव शरीर रखा गया था। बड़ी संख्या में बॉलीवुड स्टार्स, गायक-गायिकाएं, फिल्म निर्माता व निर्देशक उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

इसके साथ ही फैंस भी उनके घर के सामने भीड़ जमा कर आखिरी बार अपनी आशा ताई को देखना चाहते थे। इस दौरान आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने पहुंची तब्बू के गले लगकर फूट-फूट कर रोती जनाई भोसले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Read Also | चर्चाओं में छायी आशा भोसले की पोती जनाई भोसले, इस स्टार के साथ करने वाली हैं बॉलीवुड डेब्यू

आशा भोसले का सोशल मीडिया प्रोफाइल देखने से ही पता चलता है कि वह और जनाई भोसले एक-दूसरे के बेहद करीबी रहे हैं। आशा भोसले ने कई बार इस बात का खुलासा भी किया था कि वह परिवार में सबसे ज्यादा प्यार जनाई भोसले से ही करती हैं। तब्बू के अलावा जनाई भोसले का एक और वीडियो काफी शेयर हो रहा है जिसमें एक्टर रणवीर सिंह पहले उन्हें पीछे से पुकारते और बाद में जनाई उनके कंधे पर सिर रखकर फूट-फूट कर रोती नजर आ रही हैं।

Read Also | Asha Bhosle Death : आशा भोसले से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जो आपको कर देंगी हैरान!

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सेलेब्स

आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए फिल्म जगत के कई सेलेब्स उनके घर पर पहुंचे जिनमें रणवीर सिंह, जैकी श्रॉफ, तब्बू, सिद्धार्थ मल्होत्रा, हेलेन, उदित नारायण, नील नितिन मुकेश, मीनाक्षी शेषाद्री, रितेश देशमुख, अनुराधा पोंडवाल आदि प्रमुख हैं। इसके साथ ही क्रिकेट जगत से सचिन तेंदुलकर व महाराष्ट्र के राज्यपाल जिश्नु देव वर्मा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अलावा अन्य राजनेता भी पहुंचे।

राष्ट्रीय सम्मान के साथ हुई विदा

आशा ताई पिछले लगभग 8 दशकों से अपनी सुरीली आवाज का जादू 20 से ज्यादा भारतीय व विदेशी भाषाओं में बिखेर रही हैं। उन्होंने अपने पूरे कॅरियर में 12000 से ज्यादा गाने गए थे। आशा भोसले के निधन पर उन्हें पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ विदा किया गया। उनका पार्थिव शरीर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में लपेटा गया। आज शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

बता दें, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आशा भोसले को शनिवार (11 अप्रैल 2026) को सीने में संक्रमण और अत्यधिक थकान की समस्या के बाद भर्ती करवाया गया था जहां कल सुबह उनका देहांत हो गया। डॉक्टरों के मुताबिक आशा भोसले के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

Articles you may like: