🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

मां के जन्मदिन पर उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंची 'धुरंधर' फेम सारा अर्जुन

भोर 4 बजे हुई हुई भस्म आरती में सारा अर्जुन ने हिस्सा लिया। वह लगभग 2 घंटे तक आरती में शामिल रहीं।

By Moumita Bhattacharya

Apr 11, 2026 19:40 IST

आदित्य धर निर्देशित फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार पारी खेल रही है। यह फिल्म बॉलीवुड की पहली फिल्म बन गयी है जिसने 1000 करोड़ रुपया की तगड़ी कमाई कर डाली है। फिल्म की अप्रत्याशित सफलता के बाद सारा अर्जुन यानी यालिना जमाली उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंची। सारा अर्जुन महाकाल मंदिर की भस्म आरती में भी शामिल हुई। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

शुक्रवार की भोर 4 बजे हुई हुई भस्म आरती में सारा अर्जुन ने हिस्सा लिया। वह लगभग 2 घंटे तक आरती में शामिल रहीं। इस दौरान उन्होंने 'जय महाकाल' का जयकारा भी लगाया। मंदिर में पूजा के बाद मीडिया से भी सारा अर्जुन ने बात की। उन्होंने कहा कि फिल्म की सफलता से वह बेहद खुश हैं। उज्जैन में आकर उन्हें एक अलग ही ईश्वरीय अनुभूति हो रही है। मंदिर में सारा अर्जुन अपनी मां सान्या और पिता राज अर्जुन के साथ पहुंची थी।

महाकाल की आरती के बाद सारा अर्जुन ने गर्भगृह की देहरी से उन्हें जल भी अर्पित कर आर्शिवाद लिया। आरती व पूजा के बाद सारा ने नंदी महाराज के कानों में अपनी मनोकामना भी बतायी। सारा अर्जुन अपनी मां के जन्मदिन के मौके पर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजा करने पहुंची थी।

बता दें, बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट सारा अर्जुन ने अपने एक्टिंग कॅरियर की शुरुआत तो की थी लेकिन उन्हें आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' से ही पहचान मिली। हिंदी के अलावा सारा ने तमिल, तेलुगू और मलयाली फिल्मों में भी काम किया है। फिल्म 'धुरंधर' के दोनों पार्ट में सारा अर्जुन ने रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल के साथ काम किया है।

Articles you may like: