🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

UCC के मुद्दे पर बंगाल में चढ़ा राजनीति पारा : मोदी-शाह ने दिया लागू करने पर जोर, ममता बनर्जी का विरोध

UCC के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। संभवतः ऐसा पहली बार हुआ है जब नरेंद्र मोदी ने बंगाल में आकर UCC के पक्ष में बात की।

By Moumita Bhattacharya

Apr 11, 2026 18:12 IST

शुक्रवार को भाजपा का घोषणा पत्र जारी करते समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि राज्य में अगर भाजपा की सरकार बनती है तो 6 महीने के अंदर UCC को लागू कर दिया जाएगा। शनिवार को बांकुड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर से उन्होंने (Amit Shah) UCC के समर्थन में कहा कि किसी व्यक्ति की 4 पत्नियां हैं।

क्या चार पत्नियों को रखने की अनुमति सही है? भाजपा की सरकार बनाएं, हम UCC लागू कर हिंदु-मुस्लिम सभी के लिए एक ही कानून लाएंगे। कोई चार पत्नियां नहीं रख सकेगा। वहीं इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। संभवतः ऐसा पहली बार हुआ है जब नरेंद्र मोदी ने बंगाल में आकर UCC के पक्ष में बात की।

प्रधानमंत्री ने की UCC लागू करने की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में सभा को संबोधित करते हुए UCC को लागू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि तृणमूल बंगाल में घुसपैठिओं के वोट से सरकार का गठन करना चाहती है। ऐसा नहीं करने दिया जा सकता है। इसलिए वोट सिर्फ सत्ता के परिवर्तन के लिए नहीं है बल्कि बंगाल को बचाने का चुनाव है।

पीएम मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां रामनवमी के जुलूस पर हमला किया जाता है। पत्थरबाजी होती है। हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। सभी बाहर खुले घूम रहे हैं। इसके बाद ही उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में हम बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देंगे। सभी एकजुट होकर वोट देने जाएं। सरकार परिवर्तित करें। आपका एक वोट हमारे लिए आर्शिवाद है।

लव और लैंड जिहाद - दोनों बंद होंगे

बांकुड़ा के छातना में सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि लव जिहाद और लैंड जिहाद, दोनों को बंद कर दिया जाएगा। बंगाल में घुसपैठ किसी भी प्रकार से बर्दास्त नहीं किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के 75 सालों बाद नरेंद्र मोदी ने आदिवासी बहन द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासियों को सम्मानित किया था।

लेकिन ममताजी ने उन्हें ही अपमानित किया। आदिवासी भाई-बहनों से कहूंगा कि वोट में ममता (बनर्जी) से द्रौपदी मुर्मू के अपमान का बदला लेना होगा। उन्होंने कहा कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री वहीं भाजपा बनेगा जो बंगाल का निवासी है। बांग्ला भाषा में बात करता हो। उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा के शासन में महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।

UCC के मुद्दे पर ममता बनर्जी ने किया पलटवार

शनिवार को झारग्राम की सभा से ममता बनर्जी ने UCC पर पलटवार करते हुए कहा कि संकल्प (घोषणा पत्र) में कहा है कि UCC करेंगे। आपका कोई अधिकार नहीं रहेगा। आप अपनी इच्छानुसार न तो धर्म और न ही संस्कृति को मान सकेंगे। हिंदु, मुस्लिम और आदिवासियों की अलग मतानुसार शादी होती है। इनका कहना है कि एक ही तरह से होगा। भाजपा मंत्र सीखा देगी, भाजपा जो कहेगी वहीं करना होगा। यह देश के लिए नुकसानदायक है। लोगों का सबकुछ छीन लिया जाता है। आपकी शिक्षा, आपका धर्म और आपकी धरोहर को छीन लिया जाएगा।

Articles you may like: