🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

आठ भारतीय भाषाओं के लेखकों के लिए ‘कर्तृत्व समग्र सम्मान’ और ‘युवा पुरस्कार’ घोषित

भारतीय भाषा परिषद के निदेशक डॉ.शंभुनाथ ने कहा कि ये सभी पुरस्कार आगामी 1 मई को परिषद की स्थापना दिवस के अवसर पर इसके सभागार में प्रदान किए जाएंगे।

By राखी मल्लिक

Apr 11, 2026 19:09 IST

कोलकाता : भारतीय भाषा परिषद हर साल की तरह इस साल भी युवा पुरस्कार प्रदान करेगी। शुक्रवार 10 अप्रैल को एक-एक लाख के चार कर्तृत्व समग्र सम्मान तथा इक्यावन हजार के चार युवा पुरस्कार घोषित किए गए।

परिषद की अध्यक्ष डॉ. कुसुम खेमानी ने पुरस्कारों की घोषणा करते हुए कहा कि वरिष्ठ कवि नरेश सक्सेना को उनकी कृतियों की गुणवत्ता, नए सौंदर्यबोध और सामाजिक जागरूकता के लिए भारतीय भाषा परिषद द्वारा एक लाख की राशि का हिंदी का कर्तृत्व समग्र सम्मान प्रदान किया जाएगा।

हिंदी में नरेश सक्सेना कर्तृत्व समग्र सम्मान तथा दिव्या विजय युवा पुरस्कार से सम्मानित होंगे। दिव्या विजय को उनकी अनोखी कथाभाषा, प्रयोगधर्मिता और साहित्य को गहन सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के लिए इक्यावन हजार की राशि का हिंदी का युवा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

इनके साथ ही तीन अन्य भारतीय भाषाओं के कर्तृत्व समग्र सम्मान कन्नड़ की वरिष्ठ लेखिका वैदेही, उर्दू के रचनाकार और आलोचक अनीस अशफाक, असमिया रचनाकार दीपक कुमार बरकाकाती को दिया जाएगा। युवा पुरस्कार हिंदी के अलावा गुजराती के अजय सोनी, बांग्ला के पीयूष सरकार और मलयालम की जिन्शा गंगा को प्रदान किया जाएगा।

ये पुरस्कार भारतीय भाषाओं के बीच सद्भाव और उनके प्रति सम्मान स्वरूप हर साल प्रदान किए जाते हैं।

भारतीय भाषा परिषद के निदेशक डॉ.शंभुनाथ ने कहा कि ये सभी पुरस्कार आगामी 1 मई को परिषद की स्थापना दिवस के अवसर पर इसके सभागार में प्रदान किए जाएंगे। परिषद के इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए प्रति वर्ष विभिन्न राष्ट्रीय भाषाओं से बारी-बारी से चार-चार लेखक चुने जाते हैं।

Articles you may like: