🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

पार्थ चटर्जी के नाकतला वाले घर पहुंची ED की टीम, क्यों?

शनिवार की सुबह ED की एक टीम कोलकाता के नाकतला स्थित पार्थ चटर्जी के घर पर पहुंच गयी।

By Debdeep Chakraborty, Moumita Bhattacharya

Apr 11, 2026 11:54 IST

पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के घर पर एक बार फिर से एन्फोर्समेंट डिरेक्टोरेट (ED) के अधिकारी पहुंचे हैं। शनिवार की सुबह ED की एक टीम कोलकाता के नाकतला स्थित पार्थ चटर्जी के घर पर पहुंच गयी। टीम के साथ केंद्रीय बल के जवान भी मौजूद हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नियुक्ति घोटाले से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए ही ED की टीम उनके घर पहुंची है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाकतला में पार्थ चटर्जी के घर के साथ-साथ न्यू टाउन में भ्रष्टाचार के 'मिडिलमैन' प्रसन्न राय के ऑफिस में भी ED की एक टीम पहुंची है। घोटाला मामले के शुरुआती दिनों में प्रसन्न राय का नाम सामने आया था। पिछले साल अगस्त के महीने में ED ने प्रसन्न राय के पुरुलिया स्थित एक रिश्तेदार के घर पर भी छापेमारी की थी।

Read Also | RG Kar कांड के सजायाफ्ता को काफी कुछ पता है, CBI उससे करें पूछताछ : कलकत्ता हाई कोर्ट

गौरतलब है कि गत 11 नवंबर को जेल से छूटकर पार्थ चटर्जी घर वापस लौटे हैं। हालांकि वह अपने राजनैतिक क्रियाकलापों में अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। नियुक्ति घोटाले के आरोप में लगभग 3 सालों तक उन्हें जेल में बंद रहना पड़ा था। जुलाई 2021 को उन्हें गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद से 2025 के नवंबर तक वह जेल में ही बंद थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नियुक्ति घोटाले में पूछताछ के लिए ED ने उन्हें कई समन जारी किए थे लेकिन हर बार वह उपस्थिति को टालते रहे हैं। इसी वजह से आज (11 अप्रैल) को ED केंद्रीय बल के जवानों को साथ लेकर उनके घर पहुंच गयी है।

Articles you may like: