🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

DIG CID समेत कोलकाता, विधाननगर, हावड़ा पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों का आयोग ने किया तबादला

चुनाव आयोग ने डीआईजी सीआईडी समेत पुलिस व जासूसी विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले की विज्ञप्ति जारी की है।

By Debdeep Chakraborty, Moumita Bhattacharya

Apr 11, 2026 18:51 IST

मात्र 12 दिनों बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का पहला चरण, 23 अप्रैल, होने वाला है। ऐसे महत्वपूर्ण समय में चुनाव आयोग ने डीआईजी सीआईडी समेत पुलिस व जासूसी विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले की विज्ञप्ति जारी की है।

IPS सोमा दास जो डीआईजी सीआईडी के पद पर थी, उन्हें कोलकाता पुलिस का ज्वाएंट पुलिस कमिश्नर (क्राइम बनाया गया है। डीआईजी पर्सनल सुदीप सरकार थे, जिन्हें ज्वाएंट सीपी (हेड क्वार्टर) बनाया गया है। एसटीएफ के डीआईजी देवाशिस दास को ज्वाएंट सीपी (इंटेलिजेंस) के पद पर भेजा जा रहा है।

इसके अलावा एन्फोर्समेंट ब्रांच के स्पेशल सुपरिंटेंडेंट वीएसआर अनंतनाग को कोलकाता पुलिस के साउथ डिविजन का डेप्यूटी कमिश्नर, आईबी के स्पेशल सुपरिंटेंडेंट प्रदीप कुमार यादव को नॉर्थ डिविजन का डीसी, भांगड़ डिविजन के डीसी सैकत घोष को साउथ ईस्ट डिविजन का डीसी, काउंटर इंसर्सजेंसी फोर्स के एसपी प्रशांत चौधरी को ईस्ट डिविजन का एसपी बनाया गया है।

इसके अलावा विधाननगर कके डीसी डीडी मनीष जोशी को भांगड़ डिविजन का डीसी, हावड़ा सिटी पुलिस के एसीपी आनंदजीत होरके को एसडीपीओ बेलडांगा, एसटीएफ के एसपी इंद्रजीत सरकार को चंदननगर का डीसी (हेडक्वार्टर), आसनसोल-दुर्गापुर के डीसी राणा मुखोपाध्याय को सिलिगुड़ी ईस्ट का डीसी, विधाननगर थाना के एडिशनल डीसी डीडी चंदन घोष को सुन्दरवन पुलिस जिला का एडिशनल पुलिस सुपर बनाया गया है।

Articles you may like: