🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

'तेरे इश्क में' के बाद आनंद L. राय की पीरियड ड्रामा लव स्टोरी में दिखेगी कृति सैनन-धनुष की जोड़ी!

आनंद एल. राय कृति सैनन और धनुष के साथ एक पीरियड ड्रामा लव स्टोरी पर काम करने वाले हैं।

By Moumita Bhattacharya

Apr 08, 2026 01:37 IST

फिल्म 'तेरे इश्क में' की सफलता के बाद निर्देशक आनंद एल. राय एक बार फिर से कृति सैनन (Kriti Sanon) और साउथ स्टार धनुष (Dhanush) को साथ में लाने की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आनंद एल. राय इन दोनों के साथ एक पीरियड ड्रामा लव स्टोरी पर काम करने वाले हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस साल ही यह फिल्म शूटिंग फ्लोर पर जा सकती है।

Pinkvilla की मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि आनंद एल. राय (Anand L. Rai) जल्द ही एक पीरियड ड्रामा लव स्टोरी पर काम शुरू करने वाले हैं जिसके लिए उन्होंने कृति सैनन और धनुष से बात की है।

Read Also | कुछ सेकंड के अपने किरदार के लिए 'धुरंधर 2' में यामी गौतम ने ली कितनी फीस?

दावा किया जा रहा है कि दोनों से ही सकरात्मक जवाब मिले हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस साल के अंत तक यह फिल्म शूटिंग फ्लोर पर जा सकती है। गौर करने वाली बात है कि आनंद एल. राय की आगामी फिल्म इन दोनों एक्टर्स के साथ बनायी उनकी पिछली फिल्म 'तेरे इश्क में' से बिल्कुल अलग मिजाज की होने वाली है। हालांकि मेकर्स की ओर से इस बाबत अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

फिल्म में एक लव स्टोरी दिखायी जाएगी जो पिछले लंबे समय से बॉलीवुड की किसी फिल्म में नहीं दिखी है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आनंद एल. राय भी कृति सैनन और धनुष के साथ फिर से काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह इन दोनों स्टार्स को फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक मानते हैं। फिल्म 'तेरे इश्क में' की सफलता के बाद एक बार फिर से कृति सैनन और धनुष की जोड़ी को पर्दे पर साथ में लाने के लिए आनंद एल. राय खुद भी बेहद उत्साहित दिख रहे हैं।

Articles you may like: