ज्योतिप्रिय मल्लिक उर्फ बालू तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी का 'फेवरेट प्रत्याशी' है। अगर विधान सभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) में उन्हें जिताया गया तो उनकी सरकार जनता को सब देगी! हाबड़ा में चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने मतदाताओं से यह वादा किया।
उन्होंने कहा कि राशन भ्रष्टाचार के मामले में झुठे आरोप में राज्य के पूर्व मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को फंसाया गया है। फर्जी मामले में उन्हें गिरफ्तार करवाया गया था।
जलन से किया गया था गिरफ्तार
चुनावी सभा के शुरुआत में ही ममता बनर्जी ने वोट के लिए अनुरोध करते हुए कहा कि कितना भी बदनाम करने की कोशिश क्यों न की जाए, बालू ही उनका प्रिय प्रत्याशी और पुराने दिनों का सहयोगी रहा है। तृणमूल सुप्रीमो ने कहा कि मैंने सुना कि बालू के नाम पर बदनामी फैलाने की कोशिश की जा रही है। हाबड़ा के प्रत्याशी के नाम पर...!
याद रखें मेरी सरकार में बालू ने जितना अच्छा काम किया है, ऐसा कोई नहीं कर पाया है। जलन की वजह से उसे गिरफ्तार किया गया था। कोई सबूत नहीं मिला। क्यों गिरफ्तार किया गया था?
Read Also | पश्चिम बंगाल के मतदाता सूची से हटाए गए करीब 91 लाख मतदाताओं के नाम, चुनाव आयोग ने दिया ब्यौरा
सीपीएम पर साधा निशाना
ममता बनर्जी ने सीपीएम पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उस 'पचा' ने सीपीएम पार्टी के डेढ़ लाख लोगों के नाम राशन कार्ड में शामिल करवा दिया था। सभी फर्जी नाम से राशन कार्ड बनाए गए थे। वहीं चोरी बालू ने पकड़ लिया था। इसलिए उसे गलत केस में फंसा दिया गया था। डिजिटल राशन कार्ड भी ज्योतिप्रिय मल्लिक ने ही शुरू किया था। यह काम इतना आसान नहीं था। पहले राशन का सामान दूसरी जगह भेज दिया जाता था।
प्रत्येक गाड़ी की जांच करना, यह सब काम बालू ने किया था। उसे ही फंसाया गया था। ममता बनर्जी ने आगे कहा कि किसी बातों पर ध्यान देखकर गलत प्रचार सुनकर वोट मत दिजीएगा। उत्तर 24 परगना जिले के लोगों से पूछती हूं, SIR की लाइन में खड़े हुए थे तो? इस अपमान का बदला नहीं लीजिएगा या नहीं? पहले जो सीपीएम पार्टी में थे वह अब भाजपा में हैं। कांग्रेस, भाजपा और सीपीएम, तीनों ही सेम-सेम हैं।