🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

Bengal Election : पाकिस्तान की धमकी पर मोदी-राजनाथ क्यों चुप? अभिषेक बनर्जी की चेतावनी - पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे!

अभिषेक बनर्जी ने विरोधी पार्टियों को सबक सिखाने के लिए भाजपा पर केंद्रीय बल के साथ ही अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

By Moumita Bhattacharya

Apr 06, 2026 19:39 IST

हाल ही में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कोलकाता पर हमला करने की धमकी दी थी। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की एक बात का जवाब देते हुए ख्वाजा आसिफ ने उक्त धमकी दी। लेकिन इस धमकी के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्यों चुप हैं?

यह सवाल उठाते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को एक राजनैतिक सभा से न सिर्फ नरेंद्र मोदी व राजनाथ सिंह पर हमला बोला बल्कि उन्होंने पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग भी की। अब इसी मुद्दे पर मालदह में रोड शो के दौरान तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बड़ा हमला बोला।

हरिश्चंद्रपुर और चांचल विधानसभा केंद्र से अभिषेक बनर्जी ने तृणमूल प्रत्याशी के समर्थन में एक रोड शो किया। मालदह के चुरीपट्टी मोड़ से भवानीपुर मोड़ तक उन्होंने रोड शो किया। रोड शो के अंत में सभा को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पाकिस्तान के मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कोलकाता पर हमले की धमकी दी है।

Read Also | पाकिस्तान ने दी कोलकाता पर हमले की धमकी, PM ने क्यों नहीं दिया जवाब? ममता बनर्जी ने की इस्तीफे की मांग

प्रधानमंत्री मोदी चुप हैं, गृहमंत्री अमित शाह चुप हैं और रक्षा मंत्री भी चुप हैं। मैंने एक कागज के एक टुकड़े पर ख्वाजा आसिफ का नाम लिख रखा है। जिस दिन दिल्ली में केंद्र में ममता बनर्जी और 'इंडिया' गठबंधन की सरकार बनेगी, उसी दिन हम सीधे उनके घर में घुसकर उनको सबक सिखाएंगे। घर में घुस कर मारेंगे!

इसके साथ ही अभिषेक बनर्जी ने विरोधी पार्टियों को सबक सिखाने के लिए भाजपा पर केंद्रीय बल के साथ ही अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ही एकमात्र ऐसे नेता हैं जो देश के अंदर विरोधियों के खिलाफ सेना, सुरक्षा बल और केंद्रीय संस्थाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन दुनिया के दूसरे देशों में सेना का इस्तेमाल बाहरी दुश्मनों के खिलाफ किया जाता है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के पास अपनी रीढ़ की हड्डी नहीं है।

Read Also | 'उनका' नाम लेने से सभा का माहौल खराब हो जाता है : अभिषेक बनर्जी ने किसके बारे में कहा ऐसा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए अभिषेक बनर्जी ने सवाल उठाया कि पाकिस्तान के एक मंत्री के मुंह से देश के एक हिस्से पर हमले की बात सुनने के बावजूद प्रधानमंत्री ने उसका विरोध नहीं किया। उन्होंने कहा कि मोदी और अमित शाह हमें ‘बांग्लादेशी’ और ‘पाकिस्तानी’ होने का टैग देते हैं लेकिन जब ख्वाजा आसिफ जैसे कोई इंसान जब कोलकाता पर हमले की धमकी देता है तब वे मूक दर्शक बनकर बैठे रहते हैं। क्या यही आपकी 56 इंच की छाती है?

Articles you may like: