भाजपा नेता राकेश सिंह को कलकत्ता हाई कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है। साल 2026 के विधानसभा चुनाव में प्रतिद्वंद्विता के लिए ही न्यायाधीश कौशक चंदर की खंडपीठ ने उनकी जमानत को मंजूरी दी है। बताया जाता है कि कुल 1 लाख रुपए के व्यक्तिगत बॉन्ड पर राकेश सिंह की जमानत मंजूर की गयी है।
Read Also | TMC ने 'खेला होबे' को बनाया डिजिटल, चुनावी मैदान में लॉन्च किया सांप-सीढ़ी का खेल
संभावना जतायी जा रही है कि कोलकाता पोर्ट इलाके से राकेश सिंह चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। कलकत्ता हाई कोर्ट ने जमानत मंजूर करते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि राकेश सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र से बाहर नहीं निकल सकेंगे। अदालत ने शर्त रखी है कि सिर्फ नामांकन दाखिल करने या रिटर्निंग ऑफिसर के साथ मिलने के मामले में ही वह विधानसभा क्षेत्र से बाहर निकल सकेंगे।