🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अम्बुजा नेवटिया ग्रुप ने लॉन्च की नई पहल 'धड़कन', हर बच्चे को पूरा जीवन जीने का है अधिकार : पार्थिव नेवटिया

ऐसे बच्चे जो कॉन्जिनिटल हार्ट डिजिज (CHD) से पीड़ित होते हैं उनके लिए अम्बुजा नेवटिया समूह ने अपनी पहल 'धड़कन' की शुरुआत की है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 06, 2026 17:54 IST

जरूरतमंद बच्चों में दिल की बीमारी को ठीक करने के लिए अम्बुजा नेवटिया समूह ने कार्डियक सर्जरी की एक नयी पहल की शुरुआत की है। इस पहल के तहत ऐसे बच्चे जो कॉन्जिनिटल हार्ट डिजिज (CHD) से पीड़ित होते हैं लेकिन वित्तीय समस्याओं की वजह से इलाज नहीं करवा पाते हैं।

उनके लिए अम्बुजा नेवटिया समूह ने अपनी पहल 'धड़कन' की शुरुआत की है। इस पहल के तहत बीमारी की पहचान और समय से उनका इलाज शुरू होने के बीच एक पुल का काम करेगा। इस पहल के तहत जरूरतमंद बच्चों के दिल की बीमारी CHD की निःशुल्क सर्जरी करवायी जाएगी।

Read Also | रूस से बंगाल तक हजारों किमी लंबी उड़ान, छोटे टैग ने बता दिया कब और कहां से आया ये मेहमान

इस पहल की शुरुआत अम्बुजा नेवटिया हेल्थकेयर वेंचर लिमिटेड के उपाध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप लाल मेहता, अम्बुजा नेवटिया हेल्थकेयर वेंचर लिमिटेड की सह अध्यक्ष और COO रुमा बनर्जी, नेवटिया भागीरथी वीमैन एंड चाइल्ड केयर सेंटर (NBWCC) के फेसिलिटी डायरेक्टर डॉ. इंद्राणी सुब्रमणियन आदि की उपस्थिति में हुआ।

Read Also | TMC ने 'खेला होबे' को बनाया डिजिटल, चुनावी मैदान में लॉन्च किया सांप-सीढ़ी का खेल

इस मौके पर ज्वाएंट मैनेजिंग डायरेक्टर पार्थिव नेवटिया ने इस पहल के बारे में बताते हुए कहा कि 'धड़कन' एक ऐसी पहल है जिसमें हम एक बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए इलाज को मुहैय्या करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा मानना है कि प्रत्येक बच्चे को स्वस्थ रूप से अपनी पूरी जिंदगी जीने का अधिकार है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में ऐसे परिवार भी हैं जिनके बच्चों को जीवनदायी कार्डियक केयर नहीं मिल पाता है।

Articles you may like: