अप्रैल और मई महीने में कई दिन मध्य कोलकाता के विभिन्न रास्तों पर ट्रैफिक नियंत्रण लागू रहेगा। पिछले दिनों कोलकाता ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक X हैंडल से एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। कोलकाता के ईडेन गार्डन में जब-जब IPL का मैच होगा, तब यह ट्रैफिक एडवाइजरी लागू रहेगी।
इस सीजन में ईडेन-गार्डेंस में IPL के कुल 7 मैच होने हैं। इसमें से पहला मैच कल यानी 2 अप्रैल को हो चुका है। KKR और SRH के बीच खेले गए इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हार का सामना करना पड़ा था।
कब-कब लागू होगा ट्रैफिक नियंत्रण?
2 अप्रैल (मैच हो चुका है)
6 अप्रैल
9 अप्रैल
19 अप्रैल
16 मई
20 मई
24 मई
Traffic Notification in connection with the INDIAN PREMIER LEAGUE TWENTY-20 CRICKET MATCHES, 2026 AT EDEN GARDENS, KOLKATA pic.twitter.com/y20aRZ0YPa
— Kolkata Traffic Police (@KPTrafficDept) March 31, 2026
क्या है ट्रैफिक एडवाइजरी?
कोलकाता ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक जिन दिनों में ईडेन-गार्डेंस में IPL का मैच होगा, उन दिनों में मैदान और ईडेन-गार्डेन क्षेत्र में ट्रकों की आवाजाही शाम 4 से रात 1 बजे तक पूरी तरह से बंद रहेगी।
स्ट्रैंड रोड और सेंट जॉर्जेस गेट रोड होकर पोस्ता मार्केट की ओर जाने वाली गाड़ियों को जाने की अनुमति तो दी जाएगी लेकिन उन्हें रुकने की अनुमति नहीं होगी।
इस समय के दौरान कई प्रमुख रास्ते जैसे खुदीराम बोस रोड, नॉर्थ ब्रुक एवेन्यू और गोस्ठो पाल सरणी को बंद रखने का फैसला लिया गया है।
रानी रासमणी एवीन्यू, डफरिन रोड, मेयो रोड और रेड रोड पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी।
मिनी बस और निजी वाहन जो बीबीडी बाग और हावड़ा की ओर जाने वाले होंगे उन्हें डायवर्ट किया जा सकता है।
टैक्सी, निजी बसों को ईडेन गार्डन के आसपास पार्किंग की अनुमति नहीं दी जाएगी।