🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

'बसों में भरकर लाए जा रहे लोग', मालदह कांड में CID की तेज कार्रवाई पर ममता बनर्जी ने की खुलकर तारीफ

ममता बनर्जी ने कहा कि योजना बनाकर 'अल्पसंख्यक समुदाय को भड़काकर' बंगाल को अशांत करने की कोशिश की जा रही है।

By Elina Dutta, Moumita Bhattacharya

Apr 03, 2026 15:13 IST

गुरुवार को कालियाचक कांड को गृह मंत्री अमित शाह का 'ब्लू-प्रिंट' करार देते हुए तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भाजपा की साजिश बताया था। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में बाहरी लोगों के शामिल होने का आरोप भी लगाया था। उनका दावा है कि शुक्रवार को कालियचक कांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उनकी बात ही सही साबित हुई है।

कालियाचक कांड में उकसाने के आरोप में MIM नेता मुफ्फक्केरुल इस्लाम को CID ने बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। हरिरामपुर हजारीपाड़ा मैदान में जनसभा से इस घटना का उल्लेख करते हुए ममता बनर्जी ने CID को शाबाशी दी।

उन्होंने कहा कि योजना बनाकर 'अल्पसंख्यक समुदाय को भड़काकर' बंगाल को अशांत करने की कोशिश की जा रही है। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बाहर से बसों में भरकर लोगों को लाया जा रहा है। प्रशासन को जान-बुझकर बदलकर ही इस घटना को अंजाम दिया गया है।

Read Also | मालदा ‘बंधक’ कांड: चुनावी सरगर्मी के बीच हिंसा से गरमाई बंगाल की राजनीति

शुक्रवार को हजारीपाड़ा में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्या आपको पता है कि मालदह कांड को जिसने अंजाम दिया उसे किसने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है? इस राज्य की CID ने, स्थानीय पुलिस ने नहीं। NIA के आने से पहले ही, जहां तक मुझे पता है कि हमारी CID ने मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। CID जो चुनाव आयोग के अधीन में नहीं आती है, उसने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

इसके साथ ही हैदराबाद की पार्टी MIM पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि अभियुक्त बागडोगरा से होकर भागने की फिराक में था। मुंबई से भाजपा उस MIM को उधार पर ले आयी है। ISF भी उनके साथ है। कांग्रेस और भाजपा भी उकसा रहा है। भाजपा के कहने पर ही उनके रुपयों पर अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही थी। NIA के आने से पहले ही बागडोगरा से गिरफ्तार किया गया है।

Read Also | भवानीपुर में अमित शाह का ऐलान- ‘15 दिन बंगाल में रहूंगा’, शुभेंदु अधिकारी के नामांकन पर मेगा रोड शो

इतना ही नहीं ISF के साथ भाजपा की तुलना करते हुए तृणमूल सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि मालदह की घटना के पीछे भाजपा और कांग्रेस का हाथ है। उन्होंने कहा कि बिहार में भी चुनाव से ठीक पहले MIM जैसी पार्टियों ने वोट काटकर भाजपा को चुनाव जीतने में मदद पहुंचायी थी। जिले के निवासियों को चेताते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल को बदनाम किया जा रहा है। अल्पसंख्यकों को भड़काकर अशांत करने की कोशिश की जा रही है।

साजिश रच कर सभी अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। दूसरे राज्यों में 10-11 लोगों का तबादला किया गया है। बंगाल में भी 400 से अधिक तबादले किए जा चुके हैं। बस में बैठाकर गुजरात से लोगों को यहां लाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर प्रवासी मजदूरों को वापस लौटने के लिए टिकट नहीं दिया जा रहा है।

Articles you may like: