पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर एक ओर जहां हर राजनीतिक पार्टी कमर कस कर चुनावी मैदान में उतर चुकी है। वहीं दूसरी ओर चुनाव आयोग भी हिंसामुक्त और निरपेक्ष चुनाव करवाने के लिए सारी तैयारियां कर रही है। आम जनता को लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग जागरूकता अभियान भी चला रहा है।
मतदाताओं की सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने फैसला लिया है कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाता ही अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
राज्य भर में बनाए गए 80 हजार से अधिक मतदान केंद्र
जिस समय चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल का अंतिम मतदाता सूची जारी किया था तब राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 6,44,52,609 बतायी गयी थी। इसमें से 5,23,229 मतदाता ऐसे हैं जिनकी आयु 18 से 19 साल के बीच बतायी गयी थी। इससे पता चलता है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में पहली बार अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करेंगे।
1200 voters per polling station for a smoother and more convenient voting experience.
— CEO West Bengal (@CEOWestBengal) April 2, 2026
ECI is focussed on minimizing queues, improving amenities, and ensuring calm, well-managed polling for every voter.#WBLA2026 @ECISVEEP@SpokespersonECI@PIBKolkata@airnews_kolkata pic.twitter.com/5I3ZTNM43l
चुनाव आयोग सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल में कुल 80,719 मतदान केंद्र बनाएं गए हैं, जिसमें से प्रत्येक में अधिकतम 1200 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बात अगर शहरी क्षेत्रों में 19,708 मतदान केंद्र बनाएं जाएंगे और ग्रामीण इलाकों में 61,011 मतदान केंद्र बनाएं जाएंगे।
Read Also | मिलिए चुनाव आयोग के स्थानीय शुभंकर 'फजली बाबु', 'गेंडू' और 'इलायची आंटी' से, मतदाताओं में बढ़ा रहे जागरूकता
गौर करने वाली है कि राज्य भर में 10,361 ऐसे मतदान केंद्र भी होंगे जहां मतदान कर्मी महिलाएं ही होंगी। इसके साथ ही 74 मतदान केंद्रों को दिव्यांगों के लिए और मॉडल वोटिंग बूथ के तौर पर 634 मतदान केंद्र को बनाया जाएगा।
क्या है मॉडल वोटिंग बूथ?
पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में 634 पोलिंग बूथ को मॉडल पोलिंग बूथ के तौर पर बनाने की घोषणा राज्य निर्वाचन आयोग ने की है। मॉडल पोलिंग बूथ ऐसे मतदान केंद्र होंगे जहां मतदाताओं को सिर्फ बुनियादी सुविधाएं ही नहीं बल्कि अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध करवायी जाएगी। इन्हें बनाने का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया में भागीदारी को सिर्फ कर्तव्य नहीं बल्कि एक उत्सव की तरह सुनिश्चित किया जा सकें।
मॉडल वोटिंग बूथ पर सेल्फी प्वाएंट, मनोरंजन के अन्य साधन, सजावट के साथ-साथ यह संदेश भी दिया जाएगा कि मताधिकार का सम्मान और गरिमा के साथ पालन किया जाना चाहिए।