🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

CBI नहीं NIA करेगी मोथाबाड़ी कांड की जांच, कब जमा होगी रिपोर्ट?

शुरुआत में CEO मनोज अग्रवाल ने कहा था कि मोथाबाड़ी मामले की जांच की जिम्मेदारी CBI को दी जा रही है। लेकिन बाद में चुनाव आयोग ने अपना फैसला बदल लिया।

By Moumita Bhattacharya

Apr 02, 2026 22:27 IST

मालदह के मोथाबाड़ी में बुधवार की शाम को न्यायिक अधिकारियों को रोक कर रखने के मामले में चुनाव आयोग ने जांच की जिम्मेदारी NIA को सौंपी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अप्रैल के पहले सप्ताह में ही NIA इस मामले की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में जमा करेगी।

हालांकि शुरुआत में CEO मनोज अग्रवाल ने कहा था कि मोथाबाड़ी मामले की जांच की जिम्मेदारी CBI को दी जा रही है। लेकिन बाद में चुनाव आयोग ने अपना फैसला बदल लिया और इस बाबत विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया कि इस घटना की जांच NIA करेगी।

Read Also | कितने सुरक्षित हैं SIR का काम कर रहे न्यायिक अधिकारी? मोथाबाड़ी की घटना में अब तक 18 गिरफ्तार

इसका मतलब यह है कि गुरुवार की शाम को चुनाव आयोग के कोलकाता स्थित क्षेत्रिय ऑफिस से मामले के बारे में जो जानकारी साझा की गयी थी उसके बाद राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने अपना फैसला बदला है। इसी वजह से CBI की जगह NIA को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

गुरुवार की रात को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने NIA को मोथाबाड़ी कांड की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी है। शुक्रवार को यानी 3 अप्रैल को NIA की एक टीम मोथाबाड़ी जा सकती है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले की जांच के बाद 6 अप्रैल को NIA अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी।

Articles you may like: