🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

सोनालिका ट्रैक्टर्स ने FY26 में तोड़ा रिकॉर्ड : 1.8 लाख ट्रैक्टरों की बिक्री

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले वर्षों में R&D में और निवेश करके किसानों के लिए अत्याधुनिक तकनीकी समाधान उपलब्ध कराए जाएंगे।

By राखी मल्लिक

Apr 02, 2026 19:05 IST

नई दिल्ली : भारत की शीर्ष ट्रैक्टर निर्यातक कंपनी सोनालिका ट्रैक्टर्स ने अपने 30वें वर्ष में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी ने अब तक की सबसे ज्यादा 1 लाख 80 हजार 504 ट्रैक्टरों की बिक्री दर्ज की है, जो इसके उद्योग में नंबर-वन ब्रांड होने का प्रमाण है।

कंपनी के इस रिकॉर्ड प्रदर्शन के पीछे किसान-केंद्रित दृष्टिकोण, तकनीकी रूप से उन्नत और हेवी-ड्यूटी ट्रैक्टरों की पेशकश, तथा संगठित और अनुशासित कार्यप्रणाली का योगदान रहा है। इस सफलता से किसानों के लगातार बढ़ते भरोसे और कंपनी की विविध कृषि जरूरतों को पूरा करने की क्षमता का भी परिचय मिलता है।

वैश्विक स्तर पर चुनौतियों के बावजूद सोनालिका ने मजबूत उत्पाद नवाचार, उत्पादन उत्कृष्टता और फोकस्ड एग्जीक्यूशन के दम पर निरंतर गति बनाए रखी। FY26 में किए गए नए लॉन्चों ने बिक्री में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कंपनी के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर रमन मित्तल ने कहा कि अपने 30वें वर्ष में हमारी 'जीतने का दम' भावना वास्तव में जीवंत हुई है। हमने 50 हजार ट्रैक्टरों से शुरू होकर 1 लाख, फिर 1.5 लाख और अब 1.8 लाख तक का सफर तय किया और यह सब मुख्य रूप से वही भरोसेमंद टीम और पार्टनर्स के साथ संभव हुआ। हर ट्रैक्टर में हमारी जिद झलकती है, किसानों को सशक्त बनाने और उत्कृष्टता की खोज को कभी न रोकने की हमारी प्रतिबद्धता।

FY26 में मजबूत उत्पाद लॉन्च और किसान-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ हम अपने R&D क्षमताओं को और मजबूत कर रहे हैं ताकि भविष्य में और उन्नत समाधान पेश किए जा सकें। हम अपने डीलर पार्टनर्स, टीम और सबसे महत्वपूर्ण, किसानों के भरोसे के लिए आभारी हैं। यह केवल शुरुआत है और अब रुकना नहीं है, बेहतरीन अभी बाकी है।

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले वर्षों में R&D में और निवेश करके किसानों के लिए अत्याधुनिक तकनीकी समाधान उपलब्ध कराए जाएंगे। जिससे उनकी कृषि उत्पादकता और समृद्धि में तेजी आएगी होगी।

इस उपलब्धि ने न केवल सोनालिका ट्रैक्टर्स के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, बल्कि भारतीय कृषि उद्योग में इसकी मजबूत पकड़ और किसान-केंद्रित रणनीति को भी साबित किया है।

Articles you may like: