🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी में राहत, घरेलू उद्योग को सहारा देने के लिए केंद्र का बड़ा कदम

सरकार के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बढ़ गया है, जिससे पेट्रोकेमिकल कच्चे माल महंगे हो गए हैं।

By राखी मल्लिक

Apr 02, 2026 13:26 IST

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जिसका असर भारत के कई औद्योगिक क्षेत्रों पर भी पड़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने उद्योगों को राहत देने के लिए अहम फैसला लिया है। वित्त मंत्रालय ने कई जरूरी पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर आयात शुल्क पूरी तरह हटाने की घोषणा की है। यह छूट फिलहाल 30 जून तक लागू रहेगी।

फैसले के पीछे क्या वजह है?

सरकार के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बढ़ गया है, जिससे पेट्रोकेमिकल कच्चे माल महंगे हो गए हैं। इसका सीधा असर प्लास्टिक, टेक्सटाइल, केमिकल और ऑटोमोबाइल जैसे उद्योगों की लागत पर पड़ रहा है। आयात शुल्क हटने से इन उद्योगों को सस्ता कच्चा माल मिल सकेगा, उत्पादन लागत घटेगी और सप्लाई चेन भी सुचारू बनी रहेगी।

किन उद्योगों को मिलेगा फायदा?

इस कदम से कई सेक्टरों को राहत मिलने की उम्मीद है, जैसे—

प्लास्टिक उद्योग

पैकेजिंग सेक्टर

टेक्सटाइल उद्योग

फार्मास्यूटिकल्स उद्योग

केमिकल इंडस्ट्री

ऑटोमोबाइल कंपोनेंट्स

किन-किन उत्पादों पर शुल्क में छूट?

केमिकल्स और बेस इनपुट्स :

एनहाइड्रस अमोनिया (Anhydrous ammonia)

टोल्यून (Toluene)

स्टाइरीन (Styrene)

डाइक्लोरोमीथेन (Dichloromethane)

विनाइल क्लोराइड मोनोमर (Vinyl chloride monomer)

मेथनॉल (Methanol)

आइसोप्रोपाइल अल्कोहल (Isopropyl alcohol)

मोनोएथिलीन ग्लाइकोल (Monoethylene Glycol - MEG)

फिनॉल (Phenol)

एसेटिक एसिड (Acetic acid)

विनाइल एसीटेट मोनोमर (Vinyl acetate monomer)

प्यूरिफाइड टेरेफ्थेलिक एसिड (Purified Terephthalic Acid - PTA)

एथिलीनडायमाइन (Ethylenediamine)

डाइ एथेनोलामाइन और मोनो एथेनोलामाइन (Di Ethanolamine and Mono Ethanolamine)

टोल्यून डाइ-आइसोसाइनेट (Toluene di-isocyanate)

अमोनियम नाइट्रेट (Ammonium nitrate)

लिनियर अल्काइलबेंजीन (Linear alkylbenzenes)

पॉलिमर और प्लास्टिक से जुड़े उत्पाद :

इथिलीन पॉलिमर (Polymers of ethylene, including Ethylene-vinyl acetate)

पॉलीप्रोपिलीन (Polypropylene)

पॉलीस्टाइरीन (Polystyrene)

स्टाइरीन-एक्रिलोनाइट्राइल (Styrene-acrylonitrile - SAN)

एक्रिलोनाइट्राइल-ब्यूटाडीन-स्टाइरीन (Acrylonitrile-butadiene-styrene - ABS)

पॉलीविनाइल क्लोराइड (Polyvinyl Chloride - PVC)

पॉलीटेट्राफ्लूरोएथिलीन (Polytetrafluoroethylene)

पॉलीविनाइल एसीटेट (Polyvinyl acetate)

पॉलीविनाइल अल्कोहल (Polyvinyl alcohol)

पॉलीमेथिल मेथाक्रिलेट (Poly methyl methacrylate)

पॉलीऑक्सिमिथिलीन (Polyoxymethylene - POM)

पॉलीऑल्स (Polyols)

पॉलीईथर ईथर कीटोन (Polyether Ether Ketone - PEEK)

रेजिन और अन्य उत्पाद :

एपॉक्सी रेजिन (Epoxy resins)

पॉलीकार्बोनेट (Polycarbonates)

एल्काइड रेजिन (Alkyd resins)

पॉलीइथिलीन टेरेफ्थेलेट चिप्स (Polyethylene terephthalate - PET Chips)

अनसैचुरेटेड पॉलिएस्टर रेजिन (Unsaturated polyester resins)

पॉलीब्यूटिलीन टेरेफ्थेलेट (Poly butylene terephthalate)

विशेष केमिकल्स :

फॉर्मल्डिहाइड (Formaldehyde)

यूरिया फॉर्मल्डिहाइड (Urea formaldehyde)

मेलामाइन फॉर्मल्डिहाइड (Melamine formaldehyde)

फिनॉल फॉर्मल्डिहाइड (Phenol formaldehyde)

पॉलीयूरेथेन (Polyurethanes)

Articles you may like: