वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के प्रत्येक फर्नीचर को रखने की एक निश्चित जगह होती है। माना जाता है कि घर में सही जगह पर वस्तुएं रखने से पॉजिटिव ऊर्जा काम करती है। वैसे ही गलत जगह पर रखने से नेगेटिव प्रभाव पड़ सकता है। आजकल फ्रिज घर का जरुरी हिस्सा है। लेकिन अनजाने में हम इसके ऊपर ऐसी चीजें रख देते हैं जो वास्तु दोष का कारण बनती हैं। फ्रिज के ऊपर गलती से भी ये चीजें न रखें, जानें—
भारी सामान
जगह की कमी के कारण कई लोग फ्रिज के ऊपर बड़े बर्तन, पात्र या अन्य भारी सामान रख देते हैं। लेकिन वास्तुशास्त्र के अनुसार, फ्रिज के ऊपर भारी सामान रखना बिल्कुल सही नहीं है। इसके कारण घर की ऊर्जा नष्ट हो सकती है। यहाँ तक कि इसके कारण मानसिक तनाव भी उत्पन्न हो सकता है। फ्रिज के ऊपर अतिरिक्त वजन न रखना सबसे अच्छा है।
दवा
फ्रिज के ऊपर दवा रखना बिलकुल सही नहीं है। फ्रिज से निकलने वाली गर्मी दवा की गुणवत्ता को खराब कर सकती है। वास्तु के अनुसार, इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए दवा हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर रखनी चाहिए।
धार्मिक वस्तु
कई लोग फ्रिज के ऊपर देवी-देवताओं की तस्वीरें, पूजा सामग्री या धार्मिक पुस्तकें रखते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार, ये चीजें बिल्कुल नहीं रखनी चाहिए। फ्रिज परिवार की एक महत्वपूर्ण वस्तु है, इसलिए धार्मिक सामान रखने से नुकसान हो सकता है। इसलिए इन सभी वस्तुओं को मंदिर में रखना ही अच्छा है।
कुछ और जरूरी वास्तु टिप्स:
• फ्रिज का ऊपरी हिस्सा हमेशा धूल-मुक्त रखें। धूल और मिट्टी राहु के प्रभाव को बढ़ाती है, जो मानसिक चिंता का कारण बन सकती है।
• फ्रिज पर बच्चों या परिवार की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। इससे विकास में बाधा आ सकती है।
• फ्रिज पर कभी भी पर्स नहीं रखना चाहिए।
फ्रिज का ऊपरी हिस्सा हमेशा खाली और साफ रखना चाहिए। अगर वहां कुछ रखना ही पड़े, तो एक साफ कवर बिछाकर सजाकर रखें ताकि घर में सुख और समृद्धि बनी रहे।